• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्यूटी में होमगार्ड की मृत्यु व अपंगता होने पर पांच लाख की अनुग्रह राशि मिलेगी : योगी

Writer D by Writer D
06/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार ने होमगार्ड स्वयंसेव कों तथा इनके अधिकारियों की सेवावधि में मृत्यु अथवा अपंगता की स्थिति में उनके उत्तराधिकारी अथवा उनको पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

श्री योगी आज यहां होमगार्ड्स स्थापना दिवस के अवसर पर यहां मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण किया और परेड का मान प्रणाम भी स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में होमगार्ड स्वयंसेवकों तथा अवैतनिक अधिकारियों की मृत्यु अथवा अपंगता की स्थिति में उनके परिजनों या उन्हें कल्याण कोष के ब्याज की धनराशि से सहायता प्रदान की जाती है। इस व्यवस्था से प्रभावित होमगार्ड स्वयंसेवकों तथा अवैतनिक अधिकारियों में से 20 प्रतिशत ही लाभान्वित हो पाते हैं। होमगार्ड स्वयंसेवकों तथा अवैतनिक अधिकारियों की सेवावधि में मृत्यु अथवा अपंगता की स्थिति में सभी प्रभावित को सहायता प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

90 साल की दादी ने कोरोना से जीती जंग, मनाएगी अपना 100वां जन्मदिन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 05 नवनिर्मित जिला होमगार्ड्स कार्यालयों आगरा, फतेहपुर, फतेहगढ़, जौनपुर एवं हमीरपुर तथा चेतन चौहान मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र, मुरादाबाद का लोकार्पण किया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए होमगार्ड स्वयंसेवकों के आश्रितों को 05-05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता धनराशि का चेक तथा होमगार्ड स्वयंसेवक जयराम कटियार तथा गाजियाबाद की महिला होमगार्ड स्वयंसेवक कु0 मंजू को डी जी कमेण्डेशन डिस्क एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। उन्होंने स्मारिका ‘उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डाॅ0 बी0आर0 आंबेडकर के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन को 58वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार होमगार्डस स्वयंसेवकों, अवैतनिक होमगाड्र्स पदाधिकारियों तथा उनके परिजनों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। वर्तमान सरकार ने होमागार्ड की मृत्यु अथवा स्थायी रूप से अपंगता की दशा में उनके एक पात्र आश्रित को अनुकम्पा के आधार पर होमगाड्र्स स्वयंसेवक के पद पर सेवायोजित किये जाने की व्यवस्था की गयी है।साथ ही, आश्रित के रूप में होमगाड्र्स स्वयंसेवक के पद पर सेवायोजित किये जाने हेतु जो भी नियम बनाये गये हैं, वह सरल एवं व्यावहारिक हैं।

NRHM घोटाले के आरोपी सपा के पूर्व विधायक के घर CBI ने नोटिस चस्पा किया

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने होमगाड्र्स स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्तों को पुलिस कार्मिकों के समान किया है, जिससे वे पूर्ण मनोबल के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। राज्य सरकार द्वारा होमगाड्र्स स्वयंसेवकों/अवैतनिक अधिकारियों का ड्यूटी भत्ता पुलिस कार्मिकों के न्यूनतम वेतन 18,000 को 30 दिन के माह के आधार पर प्रतिदिन 600 रुपए एवं इसमें शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित महंगाई भत्ते को जोड़ते हुए अनुमन्य किया गया है। इसके साथ-साथ अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में भी अभिवृद्धि की गयी है।

श्री योगी ने कहा कि आज 05 नवनिर्मित जिला होमगार्डस कार्यालयों आगरा, फतेहपुर, फतेहगढ़, जौनपुर एवं हमीरपुर तथा चेतन चौहान मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र मुरादाबाद का लोकार्पण किया गया है। हरदोई के जिला होमगार्डस कार्यालय एवं प्रयागराज, झांसी, आगरा, कानपुर के 04 मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्रों के निर्माणाधीन भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो जायेगा। आधुनिकीकरण योजना के तहत केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आवंटित धनराशि से अब तक 38 विभागीय भवनों में जिला होमगार्डस कार्यालय एवं 03 विभागीय भवनों में मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्रों का अनावरण हो चुका है।

जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, पेट्रोल-पंप लूट का था आरोप

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश होमगार्डस संगठन एक स्वयंसेवी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1963 में भारत सरकार द्वारा देश की आन्तरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाये रखने की पृष्ठभूमि में की गयी थी। अभ्युदयकाल से ही यह विभाग निरन्तर एक प्रशिक्षित तथा अनुशासित समाज के निर्माण हेतु प्रयासरत है। निष्काम सेवा की अविरल भावना से ओत-प्रोत इस संगठन ने अब तक समाज के प्रत्येक वर्ग से लाखों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं को संगठन का सदस्य बनाकर, उन्हें देश की सुरक्षा की किन्हीं भी विषम परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निपटने की दक्षता विकसित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान होमगार्डस विभाग की उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। राज्य सरकार द्वारा व्यावसायिक कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 1,200 होमगार्डस जवानों को प्रदेश के विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों पर बाढ़, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों हेतु प्रशिक्षण दिलाया गया। एनडीआरएफ के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा भी गोरखपुर एवं लखनऊ जिले में प्रशिक्षण केन्द्रों पर 180 हवलदार प्रशिक्षकों एवं 204 ब्लाॅक आर्गनाइजर्स को आपदा प्रबन्धन में प्रशिक्षित किया गया।

कृष्णा अभिषेक ने कहा- कपिल शर्मा शो में मामा गोविंदा खुद का प्रमोशन करने आए थे

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं गौरव का प्रतीक विश्व प्रसिद्ध कुम्भ मेला-2019 के दौरान 10 हजार होमगाड्र्स, स्वयंसेवकों ने सफलतापूर्वक दिये गये दायित्वों का निर्वहन किया। राज्य सरकार द्वारा कुम्भ मेला ड्यूटी में तैनात 10 हजार होमगाड्र्स जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कुम्भ-सेवा-मेडल से सम्मानित किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा कुम्भ मेला ड्यूटी में प्रतिस्थापित किये गये 10,000 होमगार्डस को ड्यूटी भत्ते के अतिरिक्त भोजन भत्ते के रूप में प्रति होमगार्डस 80 रुपए प्रतिदिन की धनराशि स्वीकृत की गयी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में उपलब्ध समस्त 90,000 होमगार्डस स्वयंसेवक प्रतिदिन विभिन्न ड्यूटियों के लिए प्रतिस्थापित हो रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका एवं परिवार का भरण-पोषण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विगत 58 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करते हुए यह बल पुलिस, शासन और प्रशासन का अपरिहार्य अंग बन चुका है। वर्तमान में होमगार्डस बल, पुलिस बल के सम्पूरक बल के रूप में प्रदेश के विभिन्न जिलो में शान्ति व्यवस्था ड्यूटियों के अतिरिक्त यातायात ड्यूटी, डायल-112 में वाहन चालक का कार्य, निर्वाचन ड्यूटी, परीक्षा ड्यूटी, जेल सुरक्षा ड्यूटी तथा केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के सरकारी/अर्द्धसरकारी उपक्रमों/प्रतिष्ठानों तथा महत्वपूर्ण संस्थानों स्मारकों आदि की सुरक्षा में भी निरन्तर प्रतिस्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना (कोविड-19) महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू किये गये लाॅकडाउन के दौरान इस संगठन ने उल्लेखनीय भूमिका निभायी।

Tags: cm yogihomegaurd foundation daylatest UP newsup newsYogi News
Previous Post

90 साल की दादी ने कोरोना से जीती जंग, मनाएगी अपना 100वां जन्मदिन

Next Post

बैचलर पार्टी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
murder

बैचलर पार्टी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

यूपी में कोई सुरक्षित नहीं: अखिलेश यादव

03/09/2023

महाराष्ट्र महिला बाल विकास गृह के 30 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

26/07/2020
Engineer

इस सरकारी कंपनी में निकली इंजीनियर के लिए बंपर वैकेंसी, लाखों में होगी सैलरी

19/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version