• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वनडे सीरीज गंवाने के बाद कैसे की भारत ने वापसी

Desk by Desk
09/12/2020
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| लिमिटेड ओवरों के उपकप्तान केएल राहुल ने भारत की शानदार वापसी का राज खोलते हुए कहा कि पहले दो वनडे हारने के बाद उन्होंने बाकी मैच नई सीरीज की तरह लिए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की निराशाजनक शुरुआत करते हुए पहले दो वनडे और सीरीज गंवा दी थी।

इसके बाद तीसरा वनडे और शुरुआती दो टी-20 मैच जीतकर टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। राहुल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया आकर दो मैच हारने के बाद वापसी करना आसान नहीं होता। पहले दो वनडे के बाद हमने यही बात की कि बाकी चार मैचों को नई सीरीज की तरह लेकर सभी जीतने की कोशिश करेंगे।

ICC टी-20 रैंकिंग में केएल राहुल-विराट कोहली को मिला जबरदस्त फायदा

उन्होंने इस सीरीज को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने खेल के हर विभाग में भारत की परीक्षा ली। राहुल ने कहा कि वनडे और टी-20 सीरीज हमारे लिए सबक की तरह रही। हमें खेल के हर विभाग में चुनौती मिली लेकिन एक-एक ईकाई की तरह एकजुट रहे और एक दूसरे पर भरोसा रखा। उन्होंने बीसीसीआई के ट्विटर हैंडिल पर डाले वीडियो में कहा कि उम्मीद है कि आगे भी हम बेहतर प्रदर्शन बरकरार रखेंगे। टी-20 में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे हार्दिक पांड्या ने कहा  कि मैं यह पुरस्कार अपने बेटे और अपने परिवार के नाम करना चाहूंगा जो हमेशा मेरा साथ बने रहे।

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि हम सीरीज जीत सके जिसमें जीत व्यक्तिगत प्रदर्शन से नहीं टीम प्रयासों से मिली। हार्दिक ने वनडे में 210 और टी-20 में 78 रन बनाए। उन्होंने तीसरे वनडे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले टी नटराजन की तारीफ करते हुए कहा  कि नटराजन का खास तौर पर जिक्र करूंगा। इतनी मेहनत के बाद यहां तक पहुंचा है और उसका सफर शानदार रहा है। लोग उससे प्रेरणा ले सकते हैं। उसकी कामयाबी बताती है कि खुद पर भरोसा रखने से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

Tags: cricketcricket newsHindi Cricket Newsindian cricket teamkl rahullatest cricket newsteam indiavirat kohliकेएल राहुलक्रिकेटटीम इंडियाभारतीय क्रिकेट टीमविराट कोहली
Previous Post

ICC टी-20 रैंकिंग में केएल राहुल-विराट कोहली को मिला जबरदस्त फायदा

Next Post

दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द करने पर विचार कर रहा है श्रीलंका

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
south africa

दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द करने पर विचार कर रहा है श्रीलंका

यह भी पढ़ें

ओपी राजभर से मिले मंत्री मुकेश साहनी, सियासी हलचल हुई तेज

18/09/2021
hanging body

आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा हडकंप

05/06/2021
kohli

जल्द स्वस्थ हो जाओ दादाः विराट, अस्पताल में भर्ती गांगुली के लिए की प्रार्थना

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version