• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के अन्नदाता किसानों की मांगों को सरकार तुरन्त स्वीकार करे : लल्लू

Writer D by Writer D
10/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को कहा कि अहंकार में चूर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को हठधर्मिता त्याग कर हाड़ कंपाती ठंड में सड़कों पर डटे किसानो की जायज मांगों को अविलंब स्वीकार करना चाहिये।

श्री लल्लू ने जारी बयान में कहा कि लगातार 14 दिनों से पूरे देश का लाखों-लाख अन्नदाता किसान देश की राजधानी के बार्डर पर इन हाड़ कंपाती सर्दी में खुले आसमान में सड़कों पर पड़ा हुआ है और अपनी जान गंवा रहा है। सरकार अपने अहंकार से बाहर आने को तैयार नहीं है और अपनी हठ पर अड़ी है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि देश के अन्नदाता किसानों की मांगों को तुरन्त सरकार स्वीकार करे।

उन्होने कहा कि 16 जिलों के संगठन सृजन अभियान के तहत अपने दौरे के दौरान न्याय पंचायत स्तर के किसानों से बात करने के उपरान्त एक बात समान रूप से उभर कर आयी कि प्रदेश के किसी भी जिले में किसानों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद नहीं की जा सकी है। परिणामस्वरूप किसानों को अपनी खून पसीने से तैयार उपज को औने-पौने दामों पर एमएसपी से बहुत कम दामों पर बिचैलियों के हाथों बेंचने के लिए विवश होना पड़ा।

किसानों के साथ वार्ता प्रगति पर है, आखिरी दौर में होने की उम्मीद : जावेडकर

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (वर्ष 2020-21) घोषित नहीं किया गया जिसके चलते किसानों को भारी लागत लगाने के बाद अपनी फसल नुकसान में बेचना पड़ रहा है। 450 रूपये प्रति कुन्तल का वादा करके जनता के विशाल समर्थन से सत्ता में आयी भाजपा सरकार कार्यकाल के चार वर्ष पूरा करने जा रही है और अभी तक किसानों को मात्र अपनी लागत का आधा मूल्य ही मिल पा रहा है। सरकार तुरन्त 450 रूपये प्रति कुन्तल गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करे।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानों की लागत दो गुने से अधिक बढ़ चुकी है जहां लगभग 80 रूपये डीजल के दाम बढ़ चुके हैं, बिजली का दाम पहले के मुकाबले दुगुने से अधिक बढ़ चुका है जिसमें तीन, साढ़े तीन हार्स पावर, 7 एवं 10 हार्स पावर के पम्पिंग सेट चलाने वालों के बिल का रेट एक समान कर दिये गये हैं जिससे 80 प्रतिशत किसानों पर बहुत बड़ा आर्थिक बोझ पड़ा है। इसी प्रकार उर्वरक, कीटनाशक आदि के दाम दूने से अधिक हो गये हैं। ऐसे में लागत दूनी और आधे दामों पर उपज का मूल्य मिलना किसानों के साथ घोर अत्याचार है।

शादीशुदा युवती ने प्रेमी संग फांसी लगाकर की आत्महत्या, हॉनर किलिंग की आशंका

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व अपने हर मंच पर सत्ता आने पर 14 दिनों के अन्दर गन्ना मूल्य बकाये के भुगतान और भुगतान न हो पाने की स्थिति में बकाये पर ब्याज सहित भुगतान का वादा किसानों से किया था परन्तु स्थिति ढाक के तीन पात जैसी बनी हुई है। अभी तक पिछला गन्ना मूल्य बकाया लगभग 8447 करोड़ रूपये बकाया है। जिसमें कई चीनी मिले ऐसी हैं जहां किसानों का 80 प्रतिशत तक गन्ना मूल्य अभी तक बकाया है।

Tags: 24ghante online.comajay kumar lalluCongress attack on BJPCongress attack YogiCongress stress on Yogi governmentअजय कुमार लल्लूकांग्रेस का बीजेपी पर हमालकांग्रेस का योगी पर हमलाकांग्रेस का योगी सरकार पर तंज़
Previous Post

काल भैरव जयंती पर इस मंत्र और आरती से करें देव की आराधना

Next Post

मरते दम तक भी मनुष्य को अपनी इस एक चीज का नहीं करना चाहिए खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post

मरते दम तक भी मनुष्य को अपनी इस एक चीज का नहीं करना चाहिए खुलासा

यह भी पढ़ें

राज्य मंत्री उदयभान सिंह

यूपी के एमएसएमई राज्य मंत्री उदयभान सिंह कोरोना पॉजिटिव, SGPGI में भर्ती

19/08/2020

तमिलनाडु : पुजारी की डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

11/10/2020
नितिन गडकरी

मुंगेर-भागलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन महीने में काम आरंभ : गडकरी

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version