• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीलामी में खरीदी गई संपत्ति पर डबल टैक्स की व्यवस्था होगी खत्म

Writer D by Writer D
11/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Property Disputes

property disputes

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने गुरुवार को निर्देश दिये कि औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में स्थापित इकाई की नीलामी में खरीदी गयी परिसम्पत्तियों पर उद्यमियों से विक्रय-विलेख और पट्टा-विलेख, मतलब दो बार स्टाम्प शुल्क लगाने की व्यवस्था को नियमानुसार खत्म कर दिया जाये, क्योंकि यह केवल पट्टा हस्तांतरण की प्रक्रिया होनी चाहिए और इस पर केवल एक बार स्टाम्प शुल्क लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कड़े निर्देश दिये हैं कि राज्य सरकार की औद्योगिक एवं निवेशोन्मुख नीतियों व नियमों के अनुसार जिलाधिकारियों सहित सभी संबंधित विभागों द्वारा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रदेश में निवेशकों व उद्योगों को प्रोत्साहन एवं सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने लोक भवन स्थित अपने कार्यालय में निवेश प्रोत्साहन और उद्यमियों की समस्याओं के बारे में उच्च-स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। तिवारी ने यह निर्देश मेसर्स ट्रिब्यूला एक्सपोर्ट्स, कानपुर द्वारा सरफेसी एक्ट-2002 के तहत नीलामी में दोहरे स्टाम्प शुल्क के भुगतान के प्रकरण के समाधान के संदर्भ में राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को दिये गये। इस निर्देश के परिणामस्वरूप समान प्रकृति के अन्य लगभग 12 प्रकरणों का भी समाधान हो जायेगा।

हत्या के आठ साल पुराने मामले में चार भाइयों सहित पांच को आजीवन कारावास

मेसर्स सदाहारी शक्ति प्राइवेट लिमिटेड, फतेहपुर के पहली इकाई के लंबित बिजली बिल के प्रकरण में उन्होंने निर्देश दिया कि विभिन्न अधिनियमों के तहत औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में स्थित परिसम्पत्तियों पर पूर्व इकाई के देयों के लम्बित होने की दशा में नीलामी में परिसम्पत्तियों के मूल्यांकन पर विचार-विमर्श कर यथोचित व्यवस्था निर्धारित की जाये, उन्होंने निर्देशित किया कि इस सम्बंध में शासनादेश जारी किया जाये।

तिवारी ने निवेश प्रोत्साहन एवं सुविधा से जुडी बैठकों में अधिकारियों को प्रकरणों पर पूरी जानकारी न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी बैठकों में पूरी तैयारी से आयें, किसी भीप्रकरण को गैर-जरूरी तौर पर विलम्बित करने वाले सम्बंधित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए दंडित किया जायेगा। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, आवास विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, कृषि विपणन विभाग, सहकारिता विभाग, राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के नौ प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया और सम्बंधित विभागों को समयबद्ध तौर से त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिये गये।

भाजपा के निशान ‘कमल’ को लेकर याचिका दायर, हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा मयूर माहेश्वरी और विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास सुजाता शर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

Tags: latest up news in hindiLucknow NewsLucknow News in Hindiup news in hindi
Previous Post

वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

Next Post

भेदभाव के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को ईमानदारी से मिले : तिवारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post
Upendra Tiwari

भेदभाव के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को ईमानदारी से मिले : तिवारी

यह भी पढ़ें

Digital crop survey

किसानों के जीवन में खुशहाली की राह खोलेगा योगी सरकार का डिजिटल क्रॉप सर्वे

11/07/2023
दीपोत्सव

दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, 11000 गोबर के दीपक होंगे प्रज्वलित

12/11/2020
black day

काला दिवस पर सरकार का पुतला फूंक कर किसानों ने किया प्रदर्शन

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version