• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में जनवरी से शुरू हो सकता है कोरोना टीकाकरण : अदार पूनावाला

Desk by Desk
12/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
अदार पूनावाला adar punawala

अदार पूनावाला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा कि इस माह के अंत तक देश में कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति मिल सकती है। जनवरी से यहां टीकाकरण अभियान शुरू हो सकता है।

सांसद ने कहा- मुख्य सचिव व डीजीपी को तलब किया जाना संविधान के खिलाफ

अदार पूनावाला ने शुक्रवार को एक ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस माह के अंत तक एसआईआई को वैक्सीन के आपात इस्तेमाल का लाइसेंस मिल सकता है, लेकिन उसके वृहद इस्तेमाल की अनुमति बाद में मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि नियामक की मंजूरी मिलते ही जनवरी 2021 से भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हो जायेगा।

पूनावाला ने बताया कि उनकी कंपनी सरकार के साथ-साथ निजी बाजार के लिए कोरोना वैक्सीन की डोज तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगले साल जुलाई तक कोरोना वैक्सीन के 30 से 40 करोड़ डोज खरीदना चाहती है और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की योजना देश की 20 से 30 फीसदी आबादी को कोरोना टीका देने की है।

गोंडा में किसान पद यात्रा को इजाजत नहीं, सपा के पूर्व मंत्री हाउस अरेस्ट

उन्होंने संभावना जतायी कि अगले साल अक्टूबर तक देश की अधिकांश आबादी को कोरोना वैक्सीन का टीका लग जायेगा और तब ही जिंदगी सामान्य होगी। कोरोना वैक्सीन के बारे में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये वैक्सीन वायरस के संक्रमण से व्यक्ति का बचाव करने के साथ संक्रमण के प्रसार को रोकने में सक्षम है या नहीं। इस पर अदार पूनावाला ने कहा कि अभी तक उन्हें भी इसका पता नहीं । देश की 20 फीसदी आबादी को जब कोरोना वैक्सीन का टीका लग जायेगा, तब ही भरोसा लौटेगा और धारणा मजबूत होगी। उम्मीद है कि अगले साल सितंबर और अक्टूबर तक हर व्यक्ति के लिए वैक्सीन उपलब्ध होगी और जीवन सामान्य हो जायेगा।

Tags: Adar PoonawalaCorona vaccinationCorona vaccination may start in India from JanuaryIndiaअदार पूनावालाआपात इस्तेमालएसआईआईकोरोना टीकाकरणभारतभारत में जनवरी से शुरू हो सकता है कोरोना टीकाकरणसीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
Previous Post

हैदराबाद की दवा फैक्ट्री में भीषण आग, आठ लोग बुरी तरह झुलसे

Next Post

Pakistan : पाक में सरकार और विपक्षी दलों में आर-पार की लड़ाई

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, योगी समेत कई नेताओं की बधाई

16/09/2026
CM Dhami celebrated his birthday among divang children
Main Slider

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Next Post
pakistan

Pakistan : पाक में सरकार और विपक्षी दलों में आर-पार की लड़ाई

यह भी पढ़ें

Vikas Sethi

Kasautii Zindagi Kay फेम एक्टर का निधन, 48 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

08/09/2024
cracked heel

ठंड के मौसम में एड़ियों को इस तरह बनाएं मुलायम और खूबसूरत

15/11/2021

विश्व में कोरोना से 5.92 लाख कालकावलित, 1.38 करोड़ से अधिक संक्रमित

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version