• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड के मौसम में एड़ियों को इस तरह बनाएं मुलायम और खूबसूरत

Writer D by Writer D
15/11/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
cracked heel

cracked heel

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों के मौसम के साथ ही त्‍वचा से जुड़ी समस्‍याएं भी शुरू हो जाती हैं। यह समस्‍याएं केवल चेहरे की त्‍वचा से नहीं जुड़ी होती हैं बल्कि सर्दियों के मौसम में पैरों की त्‍वचा पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस मौसम में ठंडी हवाओं के चलने से एड़ियों की त्‍वचा सख्‍त हो जाती है और फटने लगती है।

ऐसे में एड़ियों की त्‍वचा को मुलायम बनाने और फटने से बचाने के लिए बाजार में बहुत सारे प्रोडक्‍ट्स आते हैं। मगर वह महंगे भी होते हैं और उनका असर भी स्‍थाई नहीं होता है। ऐसे में आप यदि कुछ घरेलू नुस्‍खों को अपना लें तो आपके पैर फटने से भी बच जाएंगे और मुलायम भी बने रहेंगे।

तो चलिए आज हम आपकेा सर्दियों में एड़ियों की देखभाल और उन्‍हें मुलायम बनाए रखने के कुछ आसान उपाय बताते हैं।

एड़ियों मुलायम बनाने के घरेलू नुस्‍खे

एड़ियों को बेकिंग सोडा से साफ करें। इससे एड़ियों पर जमी डेड स्किन सेल्‍स की परत भी साफ हो जाएगी और साथ ही एड़ियां मुलायम भी हो जाएंगी।

फटी एड़ियों के लिए केला भी किसी वरदान से कम नहीं है। आप इसके पेस्‍ट को पैरों पर नियमित रूप से लगाएं और फिर असर देखें।

रात में सोने से पहले ऑलिव ऑयल से पैरों की मालिश करें। इससे आपकी एड़ियां सुबह तक सॉफ्ट हो जाएंगी।

अगर एड़ियों मे ड्राईनेस के कारण दरार पड़ गई है और उससे खून निकल रहा है तो आपको शहद लगाना चाहए। यह त्‍वचा के लिए बेस्‍ट मॉइश्‍चराइजर होता है।

फुट केयर रूटीन

एक टब में गरम पानी लें और उसमें सफेद नमक और ऑलिव ऑयल डालें।

अब इस टब में 10 मिनट के लिए अपने पैरों को डुबो लें।

इसके बाद पैरों को अच्‍छे से टॉवल से पोछ लें।

अब आप ऑलिव ऑयल से पैरों की अच्‍छे से मसाज करें। हो सके तो तेल को थोड़ा गरम कर लें।

यदि आपकी एड़ियां फटी हुई हैं तो आपको उनकी मरम्‍मत के लिए देसी वैक्‍स की मदद लेनी चाहिए।

यदि वैक्‍स नहीं है तो घी या शहद को फटी एड़ियों पर लगाया जा सकता है।

इसके बाद कॉटन का मोजा पहन लें। सोते वक्‍त मोजे को उतार दें और पैरों को ढांक लें।

सुबह उठ कर पैरों को अच्‍छी तरह से पानी से वॉश करें।

पैरों को पोछ कर दोबार से वैक्‍स या फुट क्रीम लगा लें और मोजे पहन लें।

जितना हो सके पैरों को पानी में ले जाने से बचें।

शुगर फुट स्‍क्रब

सामग्री

1 छोटा चम्‍मच ओट्स

1 छोटा चम्‍मच चीनी

1 छोटा चम्‍मच शहद

विधि

ओट्स और चीनी को अच्‍छी तरह से पीस लें।

अब एक बाउल में ओट्स और चीनी का मिश्रण लें।

इस मिश्रण में शहद डालें और अच्‍छे से मिक्‍स करें।

अब इस मिश्रण से पैरों को स्‍क्रब करें।

5 मिनट बाद पैरों को गरम पानी से धो लें।

इस होममेड फुट स्‍क्रब का इस्‍तेमाल रोज करें।

एलोवेरा फुट क्रीम

सामग्री

2 बड़े चम्‍मच नारियल का दूध

1 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा जैल

विधि

सबसे पहले एक बाउल में नारियल का दूध और एलोवेरा जैल लें।

इसे अच्‍छी तरह से फेटें और स्‍मूद पेस्‍ट तैयार कर लें।

इस पेस्‍ट से रोज रात में सोने से पहले पैरों की मालिश करें।

होममेड फुट केयर ऑयल

सामग्री

1 बड़ा चम्‍मच बादाम का तेल

1/2 छोटा चम्‍मच शहद

विधि 

एक बाउल लें और उसमें बादाम का तेल और शहद मिक्‍स करें।

इस मिश्रण से पैरों की अच्‍छी तरह से मालिश करें।

नियमित रूप से पैरों की मालिश करने पर आपकी फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी।

Tags: "Cracked heelsHome remedies for cracked heelsHome remedies for cracked heels in hindi
Previous Post

बेटे ने पिता को लाठी से पीटकर उतारा मौत के घाट

Next Post

सर्दियों में हो जाती है यह मेकअप मिसटेक्स, ऐसे बचें इनसे

Writer D

Writer D

Related Posts

black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

26/09/2026
Unwanted Hair
फैशन/शैली

अनचाहे बालों से इन आसान तरीकों से पा सकती हैं मुक्ति

26/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Next Post
makeup

सर्दियों में हो जाती है यह मेकअप मिसटेक्स, ऐसे बचें इनसे

यह भी पढ़ें

gajendra singh shekhavat

उप्र को जल जीवन मिशन के तहत 10,870 करोड़ का केन्द्रीय अनुदान

12/06/2021
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा की

25/05/2023
Ekalavya Schools

इस राज्य में खुलेंगे स्कूल, नाइट कर्फ्यू का भी बदला टाइम

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version