Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममहोबा

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जेदारों की गलत सूचना देने पर छ्ह लेखपाल निलंबित

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों के विषय मे गलत सूचनाएं देने पर राजस्व विभाग के छह लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है जबकि 84 अन्य के खिलाफ जांच बैठाई गई है।

अपर जिलाधिकारी रमेश कुमार ने शनिवार को बताया कि जिले में सरकारी जमीनों,तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जों की प्राप्त हुई बड़ी संख्या में शिकायतों पर जिला मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने तीनों तहसीलों महोबा,चरखारी और कुलपहाड़ के लेखपालों से रिपोर्ट तलब की थी।

किसानो के समर्थन में 14 को राज्यव्यापी धरना देगी राष्ट्रीय लोक दल

इन रिपोर्ट के आधार पर जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसीलवार एंटी भू माफिया टीम गठित की गई थी। टीम में उप जिलाधिकारी,तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल किए गए थे। टास्क फोर्स की टीमो ने अपने क्षेत्रों में लेखपालों की रिपोर्ट को परखा ओर आवश्यकतानुसार कब्जा मुक्ति अभियान भी चलाया था।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि टास्क फोर्स की टीम को महोबा ओर चरखारी तहसीलों में अनेक स्थानों पर सरकारी जमीनों व तालाबों में अवैध कब्जे मिले।

बॉर्डर पर ड्रैगन की हर चाल होगी फेल , भारत उठाने जा रहा है ये कदम

लेखपालों की रिपोर्ट झूठी पाए जाने और सरकारी जमीनों से कब्जा मुक्ति के अभियान में उनका सहयोग न मिलने पर चरखारी तहसील के लेखपाल शेख रहीम,विजयपाल एवं रविकुमार तथा महोबा तहसील क्षेत्रके लेखपाल इंद्रपाल सिंह,नरेश सिंह और सतवंत पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही 84 अन्य लेखपालों के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है।

Related Articles

Back to top button