Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करे हिन्दू समाज : अखिल भारत हिन्दू महासभा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने रविवार को कहा कि हिन्दू समाज को शादी समारोह में न सिर्फ फिजूलखर्चों से बचना चाहिए बल्कि सामूहिक विवाह के प्रचलन पर जोर देना चाहिए।

चौक में आयोजित स्वर्णकार चेतना मंच एवं स्वर्णकार महासभा के सामूहिक विवाह समारोह में श्री त्रिवेदी ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन अच्छा कार्य है और इस तरह के कार्य सिर्फ निर्धन और मध्यम वर्ग परिवारों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों के लोगों को भी आगे आकर इस तरह सामूहिक विवाह समारोह को प्रोत्साहित करना चाहिए।

भाजपा सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है हर वर्ग: अखिलेश यादव

इस मौके पर सामूहिक विवाह समारोह के प्रबन्धकर्ता एवं हिन्दू महासभा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम करण वर्मा ने बताया कि आज हुये इस आयोजन में कई कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया।

Related Articles

Back to top button