• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विभाग और मंडल की गतिविधियों को भी देखें मंत्री : शिवराज

Writer D by Writer D
16/12/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shivraj Chauhan

Shivraj Chauhan

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि मंत्री अपने विभाग से जुड़े निगम और मंडल की गतिविधियों को भी गति प्रदान करें। आमजन के हित में योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाए और विभाग के कार्यों पर निरंतर नजर रखी जाए।

श्री चौहान ने यहां मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंस द्वारा मंत्री परिषद के सदस्यों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक के पहले मंत्रियों से कहा कि वे अपने भ्रमण, जनता से संवाद, बैठकों और कार्यक्रमों में नये कृषि कानूनों के फायदों के बारे में भी चर्चा करें। किसानों के साथ ही सभी वर्गों को देश की आर्थिक प्रगति की दिशा नये कृषि कानूनों के माध्यम से उठाए गए महत्वपूर्ण कदम की जानकारी दी जाए।

श्री चौहान ने होशंगाबाद जिले में किसानों को धान का उच्चतम मूल्य दिलवाने के लिए नए किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) अनुबंध मूल्य आश्वासन और सेवा अधिनियम 2020 में की गई महत्वपूर्ण कार्रवाई को आदर्श बताते हुए अन्य जिलों में भी किसान हित में ऐसे कदम उठाने की अपेक्षा की। श्री चौहान ने मंत्रियों से कहा कि किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए बने इन कानूनों के प्रावधानों का विवरण भी जनता तक पहुंचाया जाए। इसके लिए मंत्री नेतृत्व करते हुए इस कार्य को पूर्ण करें।

चेकिंग के दौरान गांजा व नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 18 दिसंबर को पूरे राज्य में किसानों को राहत राशि उनके खातों में अंतरित की जाएगी। इसमें पूर्व की बकाया राशि के अलावा इस वर्ष सोयाबीन फसलों के नुकसान और अन्य फसल क्षति की राहत राशि भी शामिल रहेगी। प्रदेश के 35 लाख 50 हजार किसानों के खातों में 1600 करोड़ रुपये जमा की किए जा रहे हैं। श्री चौहान ने बताया कि वे स्वयं विदिशा में राशि अंतरित करेंगे। शेष जिलों में मंत्री इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्रियों के जिलों में जाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय और कृषि मंत्री समन्वय कर निर्णय ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और सांसद भी शामिल होकर अपनी बात कहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस माह हुई कलेक्टर कमिश्नर कान्फ्रेंस में जनता के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए हैं। जनकल्याण के लिए प्रशासनिक कसावट करते हुए इस मंत्र को लागू किया गया है। आगामी चार जनवरी को पुन: ऐसी कान्फ्रेंस होगी। इसमें विभाग विशेष की चर्चा के दौरान संबंधित मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। मंत्री विभागीय चर्चा के बिंदुओं के संदर्भ में कार्रवाई भी सुनिश्चित करें।

नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल श्रीकांत का निधन, रक्षामंत्री ने जताया दुख

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सभी तरह के माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा। मंत्री भी नेतृत्व करते हुए आम जनता के हित में इस अभियान को मजबूती प्रदान करें। विकास के साथ ही माफिया पर नियंत्रण का कार्य आवश्यक है और इस दिशा में मंत्री सक्रिय भूमिका का निर्वाह करते रहें।

श्री चौहान ने कहा कि मंत्री अपने विभाग के निगम मंडल के कार्यों पर नजर रखें। पूरे परिश्रम से कार्यों का संचालन, संपादन हो। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार कर हमें अच्छे परिणाम देने हैं। साफ सुथरे ढंग से कार्य संचालन हो। हमारी सजगता में कमी नहीं होने पाए। जनकल्याण के कार्यों के लक्ष्य पूरे किए जाएं।

बैठक में वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए मंत्री और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस भी शामिल हुए।

Tags: Madhya Pradeshmp newsshivraj singh chauhan
Previous Post

राज्यपाल आनंदी बेन बोली- कुम्भ मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर

Next Post

विरोध वो लोग कर रहे हैं जिन्हें पता नहीं की प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे : शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Shivraj singh Chauhan

विरोध वो लोग कर रहे हैं जिन्हें पता नहीं की प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे : शिवराज

यह भी पढ़ें

cyber crime

एनआरएचएम खाते से हैकरों ने उड़ाये 92 लाख, विभाग में मचा हड़कंप

12/02/2021
akhilesh yadav

घरों और गाड़ियों से झंडे उतारने लगे भाजपाई : अखिलेश यादव

28/02/2022
AK Sharma

एके शर्मा ने उपकेंद्रों का किया औचक निरीक्षण, बोले- विद्युत चोरी को प्राथमिकता से रोके

22/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version