• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण सड़क हादसा: गैस टैंकर और रोडवेज बस में जबर्दस्त टक्कर, सात की मौत

Writer D by Writer D
16/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
Road Accident

गैस टैंकर और रोडवेज बस में जबर्दस्त टक्कर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के संभल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई है। जबकि 25 से अधिक लोग घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार घने कोहरे का कारण नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस और गैस के टैंकर की आमने-सामने की टक्‍कर हो गई।

तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से आ रही रोडवेज की बस से टकरा गया। टक्कर काफी जबर्दस्त थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दुर्घटनास्‍थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने तत्‍काल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस से मृतकों और घायलों को निकालने का काम शुरू कराया। एसपी चक्रेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे।

Seven people killed in collision between a UP Roadways bus and a gas tanker truck in Sambhal; Police, administration conducting rescue operation pic.twitter.com/MrCUCPIn00

— ANI UP (@ANINewsUP) December 16, 2020

मिली जानकारी के अनुसार अब तक सात शव बस से निकाले जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे में मरने वालों की संख्‍या एक दर्जन से भी अधिक हो सकती है।

दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में आधा दर्जन बदमाश घायल, सात गिरफ्तार

हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर 509 पर चंदौसी के धनारी कस्बे के पास हुआ। गैस भरे टैंकर से आमने-सामने की टक्‍कर में रोडवेज बस बुरी तरह से फट गई है। बस के परखच्‍चे उड़ गए। उधर, टैंकर में गैस भरी होने की सूचना से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका में फाय‍र बिग्रेड की गाडि़यां भी तुरंत मौके पर पहुंच गईं। हादसे के बाद बस में फंसे घायलों को आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचाया गया। एनएच 509 पर तत्‍काल ट्रैफिक रोक दिया गया। पुलिसकर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस मुरादाबाद से अलीगढ़ जा रही थी जबकि गैस भरा टैंकर गुजरात से उत्‍तराखंड की ओर जा रहा था।

बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी ठेकेदार महमूद का ठेका निरस्त, FIR दर्ज

संभल हादसे के बाद मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर भारी जाम लग गया है। टैंकर में गैस भरी होने की वजह से पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया। इस वजह से वहां एक के पीछे एक गाडि़यों का लम्‍बा काफिला लग गया। घटनास्‍थल पर पहुंचे फायर बिग्रेड और पुलिस के जवानों ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया। बस में फंसे घायलों को निकालकर तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया। घटनास्‍थल से दुर्घटनाग्रस्‍त बस और टैंकर को हटाने की प्रक्रिया चल रही है ताकि जल्‍द से जल्‍द मुरादाबाद-आगरा हाईवे को शुरू किया जा सके। उधर, प्रशासन ने अस्‍पताल में घायलों के इलाज के लिए उचित व्‍यवस्‍था कराने की बात कही है। मृतकों के परिवारीजनों को सूचना दी जा रही है।

Tags: accident newsroad accident newsup newsup news in hindiसंभाल में सड़क हादसा
Previous Post

दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में आधा दर्जन बदमाश घायल, सात गिरफ्तार

Next Post

विधायक भाई की दबंगई, कंप्यूटर ऑपरेटर को पीट-पीट कर किया अधमरा, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
crime

विधायक भाई की दबंगई, कंप्यूटर ऑपरेटर को पीट-पीट कर किया अधमरा, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Salman Khan, Salim Khan

सलमान खान को धमकी देने वाला लखनऊ से अरेस्ट, खुद को बताया था छोटा शकील का गुर्गा

30/05/2026
वैक्सीनेशन मिशन

PM मोदी ने हेल्थ वेबिनार में हेल्थ एजुकेशन और हेल्थकेयर का बजट बढ़ाया

26/02/2022
Bike Bot Scam

Bike Bot Scam: पुलिस की बड़ी सफलता, छापे में बरामद हुई 145 बाइक

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version