• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधायक भाई की दबंगई, कंप्यूटर ऑपरेटर को पीट-पीट कर किया अधमरा, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
16/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
crime

विधायक भाई की दबंगई,

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक विधायक का शिक्षक भाई खुलेआम गुंडागर्दी में उतर आया है, क्योंकि उसे लगता है कि उसका विधायक भाई शिक्षक को हर गुनाह से बचा लेगा। इसीलिए विधायक का शिक्षक भाई सरकारी कर्मचारियों से मारपीट करने में उतारू है।

ताजा मामला रानीगंज में सामने आया है। यहां गौरा बीआरसी कार्यालय में रानीगंज विधायक के शिक्षक भाई ने कंप्यूटर ऑपरेटर को बीआरसी ऑफिस में घुसकर पीटा है। आरोप है कि रानीगंज विधायक धीरज ओझा के शिक्षक भाई अमित ओझा मंगलवार दोपहर 2 बजे बीआरसी केंद्र पहुंचे थे, जहां कंप्यूटर ऑपरेटर को दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों से पीटने लगे। इस पिटाई से कर्मचारी बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।

भीषण सड़क हादसा: गैस टैंकर और रोडवेज बस में जबर्दस्त टक्कर, सात की मौत

कर्मचारी को इतनी चोटें आई हैं कि उसे रानीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। यहां पर कर्मचारी का इलाज जारी है। बता दें कि पीड़ित कंप्यूटर ऑपरेटर हरिओम मिश्रा गौरा में संविदा के पद पर तैनात है।

इन दिनों मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का अभिलेख फीड हो रहा है। तमाम डिटेल के साथ अभिलेख फीड करने का काम कंप्यूटर ऑपरेटर कर रहा है। सूत्रों की जानकारी मुताबिक विधायक की भांजी का भी नए शिक्षक भर्ती में चयन हुआ है, जिसका अभिलेख पोर्टल पर फीड कराने के लिए दिया गया था।

दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में आधा दर्जन बदमाश घायल, सात गिरफ्तार

साथ ही शिक्षक अमित ओझा ने दो और शिक्षकों का अभिलेख फीड करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर से कहा था। लेकिन समय से काम पूरा नहीं होने पर विधायक के शिक्षक भाई भड़क गए। आरोप है कि कार्यालय पहुंच कर उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर की जमकर पिटाई कर दी।

विधायक के शिक्षक भाई के द्वारा संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर को पीटने के मामले में पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है। इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसको प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां पर घायल का इलाज चल रहा है। मामला विधायक के भाई से जुड़ा होने के चलते सभी पुलिस के अफसर घटना से इनकार कर रहे हैं। मामला संज्ञान में नहीं होने की दुहाई देते रहे हैं।

Tags: crime newscrime news in hindiup newsup news in hindi
Previous Post

भीषण सड़क हादसा: गैस टैंकर और रोडवेज बस में जबर्दस्त टक्कर, सात की मौत

Next Post

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को बताया पुत्र समान बिहार का युवा नेता, जानें इसके सियासी मायने

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
जीतन राम मांझी Jeetan Ram Manjhi

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को बताया पुत्र समान बिहार का युवा नेता, जानें इसके सियासी मायने

यह भी पढ़ें

rape accused of raping

खाकी हुई शर्मसार! आरक्षी पर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

13/01/2021
cm yogi

बांग्लादेश में दलित की हत्या, विपक्ष की चुप्पी पर सीएम योगी का हमला

24/12/2025
Liquor

इस राज्य में 10 हजार दुकानों की हड़ताल का ऐलान, जानें क्यों भड़के शराब कारोबारी

15/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version