• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ममता बनर्जी को झटका, टीएमसी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पद से दिया इस्तीफा

Desk by Desk
16/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शुभेंदु अधिकारी Shubhendu Adhikari

शुभेंदु अधिकारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

#UPDATE: TMC leader Suvendu Adhikari tenders his resignation from the membership of West Bengal Legislative Assembly. https://t.co/R8LU5ERFGW

— ANI (@ANI) December 16, 2020

पश्चिम बंगाल सरकार में बगावत का दौर शुरू हो गया है। शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। अधिकारी पहले ही राज्य में परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। बीजेपी ने अधिकारी के इस फैसले का स्वागत किया हैै। शुभेन्दु अधिकारी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

अधिकारी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर बीजेपी महासचिव मुकुल रॉय ने कहा कि जिस दिन शुभेन्दु अधिकारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, मैंने कहा था कि अगर वह टीएमसी छोड़ देंगे तो मुझे खुशी होगी और हम उनका स्वागत करेंगे। आज उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और मैं उनके फैसले का स्वागत करता हूं।

डीआरडीओ के छह नए निगरानी विमान, दुश्मन पर रखेगा हर वक्त नजर

मुकुल रॉय ने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ताश के पत्तों की तरह ढह रही है। पार्टी (टीएमसी) से रोज कोई न कोई हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए आता है। अधिकारी पहले ही ममता बनर्जी की कैबिनेट से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्हें मनाने के लिए टीएमसी ने कई बार कोशिश की।

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी बीजेपी पर आरोप लगाती रही हैं कि पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी में शामिल होने के लिए बाध्य कर रही है।

उन्होंने कहा​ कि बीजेपी नेताओं का साहस देखिए कि वे हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी को भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए कहते हैं। बीजेपी राजनीतिक शिष्टाचार नहीं जानती, उसकी कोई विचारधारा नहीं है। (तृणमूल कांग्रेस में) एक-दो अवसरवादी हैं जो उनके फायदे के लिए काम कर रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को ममता बनर्जी को निशाने पर लिया था। उन्होंने स्थानीय और बाहरी लोगों के संबंध में चल रही बहस को लेकर कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को बाहरी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि वह पहले भारतीय हैं और फिर बंगाली हैं।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि वह लोगों की अपेक्षा पार्टी को अधिक महत्व दे रहा है। नंदीग्राम से विधायक अधिकारी रहे अधिकारी ने कहा कि जो लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें 2021 के विधानसभा चुनावों में उचित जवाब मिलेगा। नंदीग्राम शुभेन्दु अधिकारी का गढ़ रहा है। ऐसे में ममता बनर्जी के सामने विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

Tags: India News in HindiLatest India News UpdatesMamata BanerjeeShubhendu Adhikarisuvendu adhikarisuvendu adhikari resignationTrinamool CongressWest Bengalममता बनर्जीशुभेंदु अधिकारी
Previous Post

किसान आंदोलन के बीच गन्ना किसानों को मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात

Next Post

ओवैसी-राजभर मुलाकात से चढ़ा यूपी का सियासी पारा, मोहसिन बोले- देश तोड़ने वाले एक मंच पर आए

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
मोहसिन रजा Mohsin Raza

ओवैसी-राजभर मुलाकात से चढ़ा यूपी का सियासी पारा, मोहसिन बोले- देश तोड़ने वाले एक मंच पर आए

यह भी पढ़ें

use of ghee for skin

सर्दियों में ड्राई स्किन से है परेशान,तो आज ही करें घी का प्रयोग

06/01/2022
Life Imprisonment

पत्नी के हत्यारोपीं को आजीवन कारावास

04/10/2023
CM Dhami

उत्तराखंड में 2023 में लागू होगी समान नागरिक संहिता: सीएम धामी

31/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version