Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबिजनौर

15 हजार का फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, 300 ग्राम चरस बरामद

उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने किरतपुर क्षेत्र से फरार चल रहे इनामी अपराधी को आज गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 300 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किरतपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर चौकी भनेडा इलाके में पुल के पास रामनहर खटाई नहर की पटरी से 15 हजार के इनामी इनामी अपराधी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से 300 ग्राम चरस बरामद की।

नगर निगम बनाएगा मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से अगरबत्तियां

उन्होंने बताया कि यह बदमाश किरतपुर पर थाने पर दर्ज 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम व 3 महामारी अधिनियम और गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button