• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर निगम बनाएगा मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से अगरबत्तियां

Writer D by Writer D
17/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सहारनपुर
0
incense sticks

मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से अगरबत्तियां

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर नगर निगम मंदिरों से निकलने वाली पूजा सामग्री के समुचित निस्तारण के लिये अगरबत्ती का संयंत्र स्थापित करेगा।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरूवार को मातागढ़ स्थित एमआरएफ सेंटर पर पुजारियों और मंदिर प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर से निकलने वाले फूल पत्ती और हवन सामग्री कूड़ा घरों या नदी-नालों में फेंकने की बजाय उसका सही उपयोग करने के लिए नगर निगम अगरबत्ती बनाने का एक प्लांट लगायेगा। इसमें मंदिरों में भगवान पर चढ़ाये जाने वाले पुष्प व बेलपत्र आदि से अगरबत्ती बनायी जायेगी।

श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री आशु अग्रवाल ने नगर निगम के अभियान में सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि निगम चाहे तो अगरबत्ती का संयत्र वहां लगाया जा सकता है। बाद में नगरायुक्त ने भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर वहां का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

लखनऊ में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

नगरायुक्त ने कहा कि जो पुष्प पत्र भगवान के श्रीचरणों में चढ़ाये जाते हैं उनका उपयोग अगरबत्ती बनाने में किया जा सकता है। इससे एक लाभ ये होगा कि उस पूजा सामग्री का अनादर नहीं होगा, दूसरे उससे नदी आदि जल स्त्रोत प्रदूषित नहीं होंगे तीसरे अगरबत्ती बनाने से जो कचरा बचेगा उसका उपयोग खाद बनाने में हो सकेगा। सहारनपुर इस पहल के साथ शहर को कूड़ा मुक्त करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अन्य धार्मिक स्थलों, गिरजाघरों, गुरुद्धारों और मस्जिदों के धर्मगुरुओं का भी सहारनपुर को स्वच्छ करने में सहयोग लिया जायेगा।

करीना कपूर खान ने कन्फर्म की वरुण धवन और नताशा दलाल की सगाई की बात

उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से आह्वान किया कि वे शहर को स्वच्छ बनाने और कूड़ा मुक्त करने के लिए अपने अपने स्तर से अपील करें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें अपनी सोच और आचरण बदलना पडे़गा। उन्होंने कहा कि कुत्ता पालने वाले लोगों पर भी टैक्स लगाया जायेगा। चूकि कुत्ता पालने वाले लोग भी अपने कुत्तों से सड़कों और गलियों को गंदा कराते हैं। यदि हमारा शहर स्वच्छ रहेगा तो स्वस्थ भी रहेगा, जहां गंदगी होती है वहीं बीमारियां भी होती हैं।

नगर स्वास्थय अधिकारी ए के त्रिपाठी ने कहा कि मंदिरों से निकलने वाली पूजा सामग्री से खाद भी बनायी जा सकती है, और उसी से मंदिर के बगीचों को हरा भरा रख कर फिर वहीं से फूल प्राप्त किये जा सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति समाज और राष्ट्र के बारे में सोचेगा तभी राष्ट्र निर्माण हो सकेगा। राष्ट्र और समाज व्यक्ति ही बनाता है। उन्होंने लोगों से सफाई कर्मियों का सम्मान करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।

Tags: Saharanpur newsup newsup news in hindi
Previous Post

लखनऊ में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Next Post

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ‘लोगो’ को मंजूरी, लोगो में राज्य पक्षी ‘सारस’ का अक्स

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
noida international airport

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ‘लोगो’ को मंजूरी, लोगो में राज्य पक्षी ‘सारस’ का अक्स

यह भी पढ़ें

Mahakumbh

महाकुंभ 2025: सात स्तरीय सुरक्षा चक्रव्यूह से महाकुंभ को अभेद्य बनाएगी योगी सरकार

19/10/2024
Israel-Palestine violence

भारत ने की इजरायल-फिलिस्तीन हिंसा की निंदा, सौम्या संतोष की मौत पर जताया दुख

17/05/2021
The entire family was found dead

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मिली लाश

14/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version