• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ‘लोगो’ को मंजूरी, लोगो में राज्य पक्षी ‘सारस’ का अक्स

Writer D by Writer D
17/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
noida international airport

noida international airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट एक ग्लोबल ब्राण्ड के तौर पर उभरेगा।

श्री योगी ने गुरूवार को अपने सरकारी आवास पर यमुना इण्टरनेशनल एयरपोर्ट प्रालि के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के ‘लोगो’ को सहमति दे दी है। यह ‘लोगो’ उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस से प्रेरित है।

उन्होने कहा कि नोएडा में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की स्थापना में ज्यूरिख एयरपोर्ट इण्टरनेशनल एजी ने जो रुचि दिखायी है, वह अत्यन्त सराहनीय है। प्रदेश सरकार ने राज्य में निवेश का एक नया माहौल तैयार किया है, जिसके कारण नोएडा क्षेत्र में फिल्म सिटी/फिनटेक सिटी सहित अनेक औद्योगिक इकाइयां आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा विश्व स्तरीय मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित हो रहा है। आने वाले समय में नोएडा एक ब्राण्ड के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाएगा।

#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने अपने सरकारी आवास पर यमुना इन्टरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा नोएडा इन्टरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के ‘लोगो’ को सहमति प्रदान की। यह ‘लोगो’ उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस से प्रेरित है। pic.twitter.com/efg2zJ1vBr

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 17, 2020

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड कालखण्ड में भी विकास की सतत् प्रक्रिया को बनाए रखा है। राज्य सरकार सभी औद्योगिक अवस्थापना सम्बन्धी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कर रही है। एविएशन सेक्टर आज के समय में बहुआयामी प्रगति का कारण है, इससे आर्थिक विकास में गुणोत्तर वृद्धि होती है, जो इस क्षेत्र में भी फलीभूत होगा। ज्यूरिख एयरपोर्ट इण्टरनेशनल एजी को राज्य सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एसपी गोयल तथा निदेशक नागरिक उड्डयन सुरेन्द्र सिंह सहित वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ शेनेल्मेन, वाईआईएपीएल की सीओओ श्रीमती किरण जैन, वाईआईएपीएल के सुनील जोशी तथा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डाॅ अरुण वीर सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नगर निगम बनाएगा मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से अगरबत्तियां

ज्ञातव्य है कि नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर की स्थापना के लिये आवश्यक 1334 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर के लिए ग्लोबल ई-टेण्डर के माध्यम से सबसे अधिक प्रति पैसेन्जर दिए जाने के लिये प्रीमियम की बोली 400.97 रुपए लगाने वाली कम्पनी ‘ज्यूरिख एयरपोर्ट इण्टरनेशनल एजी’ को विकासकर्ता के रूप में चयनित किया गया है।

हाई स्पीड रेल भारत सरकार की परियोजना है, जो दिल्ली को वाराणसी से जोड़ने के लिए प्रस्तावित है। इस परियोजना में प्रस्तावित स्टेशन दिल्ली, नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही व वाराणसी है। प्रस्तावित हाई स्पीड रेल की कुल लम्बाई 816 किमी है, जो औसतन 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाना प्रस्तावित है। हाई स्पीड रेल का स्टेशन, जो जेवर एयरपोर्ट के समीप स्थापित होना है, के सम्बन्ध में एनएचएसआरसीएल, एनआईएएल एवं ज्यूरिख एयरपोर्ट के साथ बैठक की गयी है तथा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस कनेक्टिविटी के स्थापित होने से दिल्ली व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से जेवर एयरपोर्ट के लिये आवागमन सुगम हो जाएगा।

करीना कपूर खान ने कन्फर्म की वरुण धवन और नताशा दलाल की सगाई की बात

जेवर एयरपोर्ट को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में राईटस द्वारा अध्ययन किया गया है। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे, जो हरियाणा के वल्लभगढ़ से गुजर रही है, को जेवर एयरपोर्ट तक जोड़ने के लिये प्रस्ताव विचाराधीन है। मार्ग के निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा में आ रही 8.5 किमी सड़क के लिये आवश्यक भूमि राज्य सरकार द्वारा क्रय की जाएगी। इस मार्ग के निर्माण होने से जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली व इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी पूर्ण हो जाएगी।

Tags: cm yogijevar airportNoida International Airportup newsYogi News
Previous Post

नगर निगम बनाएगा मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से अगरबत्तियां

Next Post

15 हजार का फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, 300 ग्राम चरस बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Next Post
arrested

15 हजार का फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, 300 ग्राम चरस बरामद

यह भी पढ़ें

constable body found hanging

इटावा : पैरोल पर घर आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

24/10/2020
IMA Passing Out Parade

IMA की पासिंग आउट परेड, देश को मिले 419 युवा सैन्य अफसर

14/06/2025
murder

पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर पति ने खाया जहर, हालत गंभीर

27/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version