• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर पति ने खाया जहर, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर के कसया थानाक्षेत्र के गांव कुड़वा दिलीपनगर में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों से पत्नी व तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल भी पहुंच गए।

एसपी के निर्देशन में पुलिस टीम जांच व जरुरी कार्रवाई करने में लगी है। गांव के गुरम्हियां गोपाल टोला निवासी जितेंद्र कुशवाहा के घर सन्नाटा देख ग्रामीण एकत्रित हुए तो इस लोमहर्षक घटना का पता चला। मौके पर पत्नी लीलावती (31) पुत्र आकाश (08) विकास (06) व नितेश (04) सहित चारों का खून से लथपथ शव बिछा हुआ था।

दूसरी तरफ घटना को अंजाम देने वाला पति जितेंद्र (35) जहर खाने के बाद बेहोशी की अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जितेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया। उसकी स्थिति भी गंभीर है। जितेंद्र की शादी वर्ष 2011 में कसया थानाक्षेत्र के गांव माधोपुर विशम्भरपुर निवासी रामजीत कुशवाहा की पुत्री से हुई थी। मौके पर आए मृतका के पिता के अनुसार लीलावती रक्षा बंधन के दिन मायके गई थी। बुधवार को अपने ससुराल वापस आई थी।

उन्होंने बताया कि अक्सर जितेंद्र अपनी पत्नी को मारा-पीटा करता था। वह मायके चली जाती थी। तीन माह पूर्व उसने मेरे घर आकर माफी मांगा और पंचायत के बाद उसे अपने साथ ले गया था। ग्रामीणों के अनुसार जितेंद्र शराब का आदी था। वह राजमिस्त्री का कार्य करता था। बड़ा भाई धर्मेंद्र व छोटा सुनील एक साथ मां को लेकर गांव वाले घर में रहते हैं।

जितेंद्र गांव से बाहर सीमेंट शेड का घर बनाकर रहता था। पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता था। मारपीट में बीच बचाव करने कोई जाता तो उसे भी मारने की बात करता था। दोपहर लगभग 12 बजे उसकी मां घर पर आई। सन्नाटा पसरा देखकर पड़ोसियों से जानकारी करने को कहा। एक व्यक्ति ने दीवार में बने झरोखे से अंदर झांका तो दिल दहलाने वाला यह दृश्य दिखा। गांव वाले सीमेंट की चादर हटाकर अंदर घुसे और भीतर से बंद कमरे का दरवाजा खोलकर पुलिस को सूचित किया ।ग्रामीणों के अनुसार जितेंद्र कई लोगों से कर्ज लिया था। उसकी अदायगी को लेकर भी परेशान रहता था।

एसपी ने बताया कि शवाें को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हत्या के पीछे के सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

Tags: crime newskushinagar newsup news
Previous Post

इमरजेंसी लाइट चार्जिंग पर लगाने में करंट की चपेट में आए होमगार्ड की मौत

Next Post

मजहबी तालीम लेने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट कर किया घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
rape

मजहबी तालीम लेने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट कर किया घायल

यह भी पढ़ें

अर्नब गोस्वामी तलोजा जेल में शिफ्ट Arnab Goswami shifted to Taloja jail

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को तलोजा जेल में किये गए शिफ्ट

08/11/2020
इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

भाजपा के निशान ‘कमल’ को लेकर याचिका दायर, हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

10/12/2020

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी और बेटे के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

11/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version