• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के खिलाफ लड़ाई एक विश्व युद्ध, देश में जंगल की आग की तरह फैलीः सुप्रीम कोर्ट

Desk by Desk
18/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

Supreme Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई को एक विश्व युद्ध बताया है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि दिशा निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं के लागू नहीं होने से कोविड-19 महामारी जंगल की आग की तरह फैल गई है।

कोर्ट ने कहा कि अभूतपूर्व महामारी के कारण दुनिया भर में हर कोई किसी न किसी तरीके से प्रभावित हो रहा है। यह कोविड-19 के खिलाफ विश्व युद्ध है।ष् सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्यों से कहा कि उन्हें ना सिर्फ सतर्कतापूर्वक कार्रवाई करनी चाहिए, बल्कि केंद्र के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलकर काम करना चाहिए और नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

यूपी में कोरोना के 1440 नए मामले, रिकवरी दर बढ़कर 95.44 फीसदी हुई

कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि लगातार आठ महीने से काम कर रहे अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मी थक गए हैं, उन्हें आराम देने के लिए किसी व्यवस्था की जरूरत है। इतना ही नहीं, उच्चतम न्यायालय ने लॉकडाउन और कर्फ्यू को लेकर भी अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी फैसले की घोषणा पहले से की जानी चाहिए ताकि लोग अपनी आजीविका के लिए व्यवस्था कर सकें।

दूसरी ओर, देश में एक दिन में कोविड-19 के 22,890 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 99.79 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 95 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 338 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,44,789 हो गई। महामारी से मरने वालों की संख्या लगातार घट रही है। पिछले 13 दिन में प्रतिदिन 500 से भी कम मौत हुई है। वहीं, देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 99,79,447 मामले सामने आ चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार 95,20,827 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.40 प्रतिशत हो गई। ठीक होने वाले लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 92,06,996 अधिक हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 12 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी 3,13,831 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.14 प्रतिशत है। ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या के 30 प्रतिशत से अधिक है। वैश्विक स्तर पर भारत उन देशों में शामिल हो गया है, जहां ठीक होने की दर सर्वाधिक है। पिछले चैबीस घंटे में 31,087 लोग ठीक हो गए।

 

 

Tags: Corona Virus Supreme Courthindi newsnews in hindiSupreme Courtकोरोना वायरस सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

यूपी सरकार का एक्शन, मुख्य सचिव कार्यालय का घेराव कर रहे है सचिवालयकर्मियों पर गिरी गाज

Next Post

रेलवे स्टेशन पर बेकाबू कार ने छ्ह यात्रियों को रौंदा, दो की हालत गंभीर

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
Next Post
Road Accident

रेलवे स्टेशन पर बेकाबू कार ने छ्ह यात्रियों को रौंदा, दो की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Loot

मेडिकल कॉलेज से ब्लड सेल काउंट मशीन चोरी, जांच में जुटी पुलिस

06/11/2021

सो रहे सेवानिवृत्त होमगार्ड पर धारदार हथियार से हमला, जांच में जुटी पुलिस

29/03/2021
Pizza Pocket

घर में बनाएं पिज्जा पॉकेट, बच्चे खुशी से उछल पड़ेंगे

14/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version