• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाक को चार युद्धों में किया पराजित, लेकिन वह आतंकवाद के जरिए लड़ रहा है छद्म युद्ध : राजनाथ

Desk by Desk
19/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पाक को चार युद्धों में किया पराजित Pakistan was defeated in four wars

पाक को चार युद्धों में किया पराजित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद से भारत जिस तरह से निपटा है। उसने साबित किया है कि भारत कमजोर नहीं है।  भारत सीमा पर उल्लंघन, आक्रामकता तथा किसी भी तरह की एकतरफा कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे सकता है। पाकिस्तान को लेकर बोलते हुए राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान को चार युद्धों में पराजित किया जा चुका है, लेकिन वह आतंकवाद के जरिए छद्म युद्ध लड़ रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास रखता है, लेकिन देश के आत्म-सम्मान को किसी भी तरह का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हैदराबाद में डिंडीगुल वायुसैनिक अड्डे पर संयुक्त स्नातक परेड को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान चीन के रवैये ने उसके इरादों को जाहिर कर दिया।

जल्द शुरू करेगा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, ब्रिटेन-अमेरिका की राह पर चीन

उन्होंने कहा, लेकिन हमने साबित किया है कि भारत कमजोर नहीं है। यह नया भारत है जो सीमा पर उल्लंघन, आक्रामकता तथा किसी भी तरह की एकतरफा कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे सकता है। सिंह ने कहा कि भारत को कई देशों का समर्थन मिला है और उसकी सराहना भी हुई है।

गतिरोध का हल निकालने के लिए कूटनीतिक एवं सैन्य स्तर पर हुई कई दौर की वार्ता का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, मैं दोहराना चाहती हूं कि हम संघर्ष नहीं शांति चाहते हैं, लेकिन देश के आत्मसम्मान को किसी भी तरह का नुकसान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान सीमाओं पर छिटपुट संघर्षों को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि चार युद्धों में भारत से पराजित होने के बावजूद पड़ोसी देश आतंकवाद के जरिए छद्म युद्ध छेड़ रहा है, लेकिन सैन्य बल और पुलिस आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं।

पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादियों के शिविरों पर भारत के हवाई हमलों का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत न केवल देश के भीतर आतंकवाद से प्रभावी ढंग से मुकाबला कर रहा है बल्कि सीमाओं के बाहर जाकर भी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया को भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत इरादों को दर्शाता है।

Tags: Air Force AcademyCombined Graduation ParadeHyderabadIndiaPakistan was defeated in four warsRajnath singhएयरफोर्स एकेडमीकम्बाइन्ड ग्रेजुएशन परेडपाक को चार युद्धों में किया पराजितभारतराजनाथराजनाथ सिंहहैदराबाद
Previous Post

एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी रूचि गुप्ता ने दिया इस्तीफा

Next Post

खुदीराम बोस के निवास पर आकर खुश और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं : अमित शाह

Desk

Desk

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
अमित शाह Amit Shah

खुदीराम बोस के निवास पर आकर खुश और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं : अमित शाह

यह भी पढ़ें

बाराबंकी केस : नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

17/10/2020
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

जिंदा को दिखाया ‘मुर्दा’ दिखाकर हड़प लिए लाखों रुपए, 98 लोगों पर FIR दर्ज

30/07/2021
GOAT

थलपति विजय ने बर्थडे पर फैन्स को दिया बड़ा सरप्राइज, रिलीज किया GOAT का टीजर

22/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version