• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2025 तक देश सभी ग्रामीणों को मिल जाएगा ”राइट टू रिकॉर्ड ” : गिरिराज सिंह

Writer D by Writer D
11/03/2022
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के आत्मनिर्भर भारत (Aatmnirbhar Bharat) के सपने में ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने की महत्वपूर्ण कड़ी में शुरू ‘स्वामित्व योजना’ (Swamitatv Yojna) के तहत जून से होने वाले सर्वे की जानकारी क्षेत्र के सांसदों और विधायकों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

स्वामित्व योजना (Swamitatv Yojna) के तहत सर्वेक्षण के लिए निर्धारित क्षेत्र में ड्रोन उड़ान शुरू होने की जानकारी मिलने से लोग अचंभित नहीं होंगे तथा राइट टू रिकॉर्ड (Right to Record) का काम सफलतापूर्वक पूरा हो सकेगा।

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि निर्वाचित प्रतिनिधियों की भागीदारी से योजना कार्यान्वयन से जनता में विश्वास पैदा होता है। स्वामित्व लोगों को उनकी संपत्ति के अधिकार का रिकॉर्ड प्रदान करता है, जिसका उपयोग ऋण और अन्य लाभ लेने के लिए वित्तीय संपत्ति के रूप में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2020 में शुरू स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने में ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने में एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। पंचायती राज मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय सर्वेक्षण एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की यह नई कार्यक्षमता योजना की व्यापक पहुंच और पारदर्शिता में मदद करेगी। पंचायती राज मंत्रालय के एक केंद्रीय क्षेत्र की स्वामित्व, राष्ट्रीय स्तर पर पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल 2021 को नौ राज्यों में योजना के पायलट चरण के सफल समापन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर शुरू की गई थी।

आज नहीं तो कल बिहार में भाजपा का ही होगा मुख्यमंत्री : गिरिराज सिंह

इस योजना का उद्देश्य सभी ग्रामीणों को ”रिकॉर्ड का अधिकार” प्रदान करना और संपत्ति कार्ड जारी करना है। यह महत्वपूर्ण योजना पूरे देश में पांच वर्षों (2020-2025) में चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है तथा 2025 तक देश भर के सभी गांवों को कवर कर देगी। आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ यह योजना लाखों ग्रामीण संपत्ति मालिकों को और अधिक लाभान्वित करने के लिए चलाई जा रही है। अब तक विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 108 जिलों में ड्रोन उड़ान भरी जा चुकी है तथा कई और पूरा होने के कगार पर हैं। एक लाख 15 हजार गांव का ड्रोन सर्वे पूरा हो गया है जिसमें से 81 हजार 842 गांव का नक्शा बनाकर राज्य को दिया जा चुका है। एक करोड़ दस लाख डिजिटाइज हुए लैंड पार्सल हुआ है, 40 लाख प्रॉपर्टी कार्ड जारी किए गए जिसमें से 28 हजार 72 प्रॉपर्टी कार्ड का बांटे जा चुके हैं।

PM मोदी ने ‘स्वामित्व योजना’ के तहत लाभार्थियों को सौंपे ई-प्रापर्टी के दस्तावेज

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एसएमएस ऐप सेवा के माध्यम से सभी सांसद एवं विधायक को ड्रोन उड़ान की सभी जानकारी एसएमएस के द्वारा दो दिन पहले भेजे जाएंगे। इससे योजना के संबंध में सरकार के कार्य की जानकारी को लेकर मीडिया एवं ऑन-ग्राउंड पर जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी और योजना के लाभ के बारे में प्रभावशाली ढंग से प्रचार हो सकेगा। मेरी सम्पत्ति मेरा हक के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण को अपनी सम्पत्ति का रिकॉर्ड ऑफ राइट देकर गांवों में कमजोर आबादी के सामाजिक-आर्थिक मानकों में सुधार करना है। इससे स्पष्ट रूप से प्रॉपर्टी का सीमांकन और प्रॉपर्टी का उचित कागजात नहीं रहने के कारण होने वाले भूमि विवाद के मामलों को प्रभावशाली रूप से निवारण होगा। बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजनाओं (जीपीडीपी) के लिए हाई रिजॉल्यूशन डिजिटल मैप से बुनियादी ढांचे स्कूलों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, नदियों, स्ट्रीट लाइट, सड़कों आदि में सुधार लक्ष्य है।

‘स्वामित्व योजना’ के तहत सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

इकोनामिक ग्रोथ के लिए अपनी प्रॉपर्टी को कलैटरल के रूप में उपयोग में लाकर बैंक ऋण को आसान बनाना और राज्य स्तर पर सम्पत्ति कर को सुनियोजित करना है। स्वामित्व से पहले ग्रामीण को ऋण प्राईवट लेंडर द्वारा भारी ब्याज दर पर मिलता था और प्रॉपर्टी हाथ से जाने का डर बना रहता था। प्रॉपर्टी कार्ड की मदद से किसी भी बैंक से अब कम से कम ब्याज पर ऋण मिल सकता है और प्रॉपर्टी पर क़ब्जा होने का भी डर नहीं रहेगा। बुनियादी कार्यों की प्लानिंग ऑन ग्राउंड फ़ोर्स से किया जाता था, अब पंचायत अपने जीपीडीपी की प्लानिंग डिजिटल मैप से आसानी से कर सकते हैं। राज्यों द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स का काफ़ी कम कलेक्शन हो पाता था। पंचायत अब आसानी से प्रॉपर्टी टैक्स की मॉनिटरिंग कर सकती है।

Tags: bihar newsNational newsright to recordswamitatv yojna
Previous Post

मुम्बई में हत्या करने वाला शूटर को एसटीएफ ने पकड़ा

Next Post

चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
Next Post

चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

यह भी पढ़ें

oxygen express

ऑक्सीजन की पहली खेप लखनऊ पहुंचने से पहले ही दूसरी के लिए एक्सप्रेस रवाना

24/04/2021
Pandey-Chintu-film-Piya-Milan-Chauraha

भोजपुरी फिल्म पिया मिलन चौराहा का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज

10/04/2021
murderer arrested

शराब पिलाकर प्रेमी की गला घोटकर की हत्या, हत्यारोपी प्रेमिका गिरफ्तार

18/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version