• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने ‘स्वामित्व योजना’ के तहत लाभार्थियों को सौंपे ई-प्रापर्टी के दस्तावेज

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त राज्य और राष्ट्र निर्माण के लिए गांवों को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए आज कहा कि इस दिशा में मौजूदा सरकार ने तेजी से कदम बढ़ाए हैं और यह बड़े अभियान का हिस्सा है।

श्री मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के स्वामित्व से संबंधित महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ के तहत मध्यप्रदेश के लाभार्थियों को ई प्रापर्टी दस्तावेज सौंपने के कार्य की शुरूआत के अवसर पर यह बात कही। इस मौके पर एक लाख इकत्तर हजार हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के जरिए दस्तावेज साैंपे गए। श्री मोदी दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरदा जिले में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह अक्सर कहा जाता है कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। लेकिन आजादी के दशकों के बाद भी गांवों के सामर्थ्य को जकड़कर रखा गया। गांव वाले अपनी जमीन का उपयोग विकास के लिए नहीं कर पाते थे। विवाद और अवैध कब्जों के कारण वहां के निवासियों को मुसीबतें झेलना पड़ती थी। समय और पैसा बर्बाद होता था। महात्मा गांधी ने भी अपने समय में इस बात पर चिंता जाहिर की थी। इस स्थिति को बदलने की सबकी जिम्मेदारी होना चाहिए थी।

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली की सौगात, मिलेगा 78 दिनों का बोनस

श्री मोदी ने कहा कि लेकिन अब समय बदल रहा है। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के जरिए गांवों में संपत्ति के वैध दस्तावेज मुहैया कराए जा रहे हैं। इससे लोगों को विवादों और कोर्ट कचहरी से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अपनी संपत्ति का बेहतर उपयोग करने जैसे बैंक लोन और अन्य कार्यों में करने में मदद मिलेगी। श्री मोदी ने बताया कि इस तरह की योजना पर उन्होंने गुजरात में उस समय कार्य प्रारंभ किया था, जब वे वहां के मुख्यमंत्री थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत काल यानी आने वाले 25 वर्षों के दौरान देश के ग्रामीण इलाकों में ढांचागत सुविधाएं बनाने और विस्तारित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। स्वामित्व योजना भी इसी का हिस्सा है। इस कार्य में ड्रोन समेत अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

एक महीने बाद शुरू होगी सबरीमाला की तीर्थयात्रा, केरल सरकार ने शुरू की तैयारी

श्री मोदी ने गांवों की देश के विकास और सुरक्षा में महती भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि कोरोना संकटकाल के दौरान ग्रामीणों ने इस दिशा में सबसे बेहतर कार्य किया। उन्होंने जागरुकता का परिचय दिया और गांवों को कोरोना से बचाए रखा। इस तरह उन्होंने देश को बड़े संकट से बचा लिया और इसलिए वे सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं।

श्री मोदी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यह प्रदेश ‘लैंड डिजिटलाइजेशन’ के मामले में देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। इस क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है। गांवों की जमीन को इस तरह कानूनी दस्तावेज देना आधुनिक तकनीक के जरिए विकास का नया मंत्र देने की तरह है।

श्री मोदी ने कहा कि गांवों में इन दिनों सर्वेक्षण के लिए जो ड्रोन उड़ रहे हैं, वे गांवों को नयी उड़ान देने वाले साबित होंगे। देश के 60 जिलों में ड्रोन के द्वारा यह कार्य पूरा हो गया है। पूरे गांवों में यह कार्य हो जाने पर विकास कार्य तेज हो सकेंगे और गांव तथा गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

श्री मोदी ने कहा कि गरीब को हर छोटे छोटे काम के लिए भी किसी तीसरे व्यक्ति (साहूकार) के सामने हाथ फैलाना पड़ता था। बढ़ता हुआ सूद उनके जीवन के लिए हमेशा संकट बना रहता था। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को तीसरे व्यक्ति से बचाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। गरीबों की मदद के लिए सरकार है। वह गरीबों के खातों में विभिन्न योजनाओं के तहत सीधे धनराशि पहुंचा रही है। हम चाहते हैं कि गरीब को अपना हाथ नहीं फैलाना पड़े और न ही अपना सिर झुकाना पड़े। इसलिए 15 लाख करोड़ रुपए की धनराशि गरीबों के खातों में सीधे भेजी गयी है। गांवों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में माताओं और बहनों की भूमिका भी रही है। उन्हें भी जन धन खातों के माध्यम से बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। अब गरीबों को सरकार के पीछे चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं बल्कि सरकार उनके द्वार पर आ रही है।

Tags: madhya pradesh newsmp newsNational newspm modishivraj singh chauhan
Previous Post

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली की सौगात, मिलेगा 78 दिनों का बोनस

Next Post

JEE-Mains पेपर-2 का रिजल्ट जारी, पांच उम्मीदवारों के 100 परसेंटाइल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
JEE Mains Result

JEE-Mains पेपर-2 का रिजल्ट जारी, पांच उम्मीदवारों के 100 परसेंटाइल

यह भी पढ़ें

अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

झूठ बोलने का रिकॉर्ड बना रही है योगी सरकार : लल्लू

15/12/2020
Dhanteras

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदी

26/10/2024
George Koovakad

भारत के आर्क बिशप जॉर्ज कूवाकड को पोप फ्रांसिस ने बनाया कार्डिनल, PM मोदी ने बताया गर्व का पल

08/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version