• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत के आर्क बिशप जॉर्ज कूवाकड को पोप फ्रांसिस ने बनाया कार्डिनल, PM मोदी ने बताया गर्व का पल

Writer D by Writer D
08/12/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
George Koovakad

George Koovakad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM  Modi) ने रविवार को कहा कि भारतीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकाड (Indian priest George Koovakad) को पोप फ्रांसिस द्वारा रोमन कैथोलिक चर्च (Roman Catholic Church) का कार्डिनल बनाया जाना भारत के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जॉर्ज कार्डिनल कूवाकाड (George Koovakad) ने ईसा मसीह के अनुयायी के रूप में मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि यह भारत के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है! माननीय जॉर्ज जैकब कूवाकाड को पोप फ्रांसिस (Pope Francis) द्वारा रोमन कैथोलिक चर्च (Catholic Church) का कार्डिनल बनाए जाने पर मुझे बहुत खुशी है।

भारतीय कार्डिनल्स की संख्या बढ़कर हुई छह

शनिवार को वेटिकन में आयोजित एक भव्य समारोह में 51 वर्षीय कूवाकाड को पोप फ्रांसिस (Pope Francis) द्वारा कार्डिनल के पद पर पदोन्नत किया गया। प्रसिद्ध सेंट पीटर बेसिलिका में आयोजित इस समारोह में दुनिया भर के पादरी और गणमान्य लोगों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न देशों के 21 नए कार्डिनल्स को शामिल किया गया।

‘जल्द हार स्वीकार करेंगे तो आपकी सेहत के लिए….,’ देवेन्द्र फडणवीस ने शरद पवार को दी नसीहत

समारोह में पोप ने सभा को संबोधित किया और कार्डिनल बनाए गए पादरियों को औपचारिक टोपी और अंगूठी सौंपी, उसके बाद प्रार्थना के साथ प्रमाण पत्र दिया। कूवाकाड की नियुक्ति के बाद वेटिकन में भारतीय कार्डिनल्स की कुल संख्या छह हो गई है। भारत सरकार ने इस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन (Union Minister George Kurien) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने समारोह शुरू होने से पहले पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात की।

जानें कौन हैं जॉर्ज कूवाकाड (George Koovakad)?

जॉर्ज कूवाकाड (George Koovakad) का जन्म 11 अगस्त 1973 को तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उन्हें 24 जुलाई 2004 को पादरी नियुक्त किया गया था। उन्होंने प्रतिष्ठित पोंटिफिकल इकलेसियास्टिकल एकेडमी से कूटनीतिक सेवा का प्रशिक्षण लिया था। कूवाकड ने अल्जीरिया, दक्षिण कोरिया, ईरान, कोस्टा रिका और वेनेजुएला जैसे देशों में चर्च के कूटनीतिक कार्यों में अहम भूमिका निभाई है। वह 2020 से वेटिकन के सचिवालय में पोप की वैश्विक यात्राओं का आयोजन कर रहे हैं।

Tags: George Koovakad
Previous Post

‘जल्द हार स्वीकार करेंगे तो आपकी सेहत के लिए….,’ देवेन्द्र फडणवीस ने शरद पवार को दी नसीहत

Next Post

दूध के उत्पादन में यूपी की बादशाहत बरकरार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
उत्तराखंड

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post
Milk Production

दूध के उत्पादन में यूपी की बादशाहत बरकरार

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी सरकार ने दी सरकारी कर्मचारियों को राहत, संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए दिया एक और मौका

03/09/2024

योगी ने वैक्सीनेशन बूथ का किया निरीक्षण, यूपी के लिए कही ये बात

16/03/2022

बिजली चोरी पड़ेगी महंगी, 4अक्तूबर से चलेगा चेकिंग महाअभियान

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version