• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता सुनील सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

Writer D by Writer D
20/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, संत कबीरनगर
0
SP leader Sunil Singh

SP leader Sunil Singh arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतकबीरनगर  उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली हिंदू युवा वाहिनी को छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो चुके पूर्वांचल के चर्चित नेता सुनील सिंह को महामारी एक्ट के उल्लघंन के आरोप में रविवार रात उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह खलीलाबाद के निकट ग्राम बड़गो में सोमवार को होने वाले ‘मुलायम सिंह यादव अध्ययन केन्द्र’ के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों में लगे थे।

पुलिस ने उन्हें सीआरपीसी की धारा 151, भादवि की धारा 188 एवं महामारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। देर रात उन्हें किसी अन्य थाने में भेज दिया गया। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक सदस्य एवं वाहिनी के प्रांतीय अध्यक्ष रहे सुनील सिंह कुछ महीने पूर्व हिंदू युवा वाहिनी से नाता तोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए उन्होंने संतकबीरनगर जिले को केन्द्र बना कर अपनी सक्रियता तेज कर दी है।

मंदिर में नमाज पढ़ने के मामले में फैजल को कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर

इस दौरान उन्होंने संतकबीरनगर में 21 दिसंबर को ‘मुलायम सिंह यादव अध्ययन केन्द्र’ की स्थापना की घोषणा कर दी जिसका वर्चुअल उद्घाटन सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किया जाना था और इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना थी। आज शाम सुनील सिंह उक्त कार्यक्रम की तैयारियों में लगे थे।

इस बीच सूचना पर मौके पर मयफोर्स पहुंचे सीओ सदर गया दत्त मिश्र ने लगभग एक घंटे तक पूछताछ की और अधिकारियों से बात की। काफी देर बाद अधिकारियों से निर्देश प्राप्त होने पर सुनील सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया और अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने घण्टों पूछताछ की। देर रात अपर जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सपा नेता सुनील सिंह को शांतिभंग के आरोप में सीआरपीसी की धारा 151, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में धारा 188 भादवि एवं कोरोना के मद्देनजर महामारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके सुरक्षा की दृष्टि से जिले के किसी अन्य थाने में भेज दिया गया है।

Tags: santkabirnagar newsSP leader Sunil Singhup news in hindiUP Politics
Previous Post

मंदिर में नमाज पढ़ने के मामले में फैजल को कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर

Next Post

शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाए : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
सीएम योगी cm yogi

शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाए : योगी

यह भी पढ़ें

Indian Railway

भारतीय रेलवे 13 लाख कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना देने पर कर रहा है विचार

20/08/2020
Road Accident

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, दो सैनिकों की मौत

31/01/2021
Kriti Sanon remembers her old films, said

कृति सैनन ने याद की अपनी पुरानी फिल्मों की यादें, बोलीं

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version