• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्हालना भाजपा सरकार के वश की बात नहीं : अखिलेश

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्हालना भाजपा सरकार के वश की बात नहीं है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अशोभनीय शब्दों जैसे ‘ठोक दो‘, ‘राम नाम सत्य कर दो‘ के उवाच से अपराधियों के बुलंद हौंसलों के आगे प्रशासनिक मशीनरी नतमस्तक पाई जाती हैं। भाजपा राज में सर्वाधिक अत्याचार की शिकार महिलाएं एवं किशोरियां ही हैं। डबल इंजन वाली भाजपा सरकार के ‘मिशन शक्ति‘ और ‘ऐंटी रोमियों स्क्वाड‘ जैसे टोटके काम नहीं आ रहे हैं।

रामपुर के स्वार क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता पर एसिड अटैक की घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि बहराइच के काजीपुरा मोहल्ला में कोचिंग से लौट रही छात्रा पर भी एसिड डाली गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गई है। आगरा के शमसाबाद क्षेत्र की बड़ा गांव निवासी एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुआ है।

कन्नौज में तमंचा दिखाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अलीगढ़ में दुष्कर्म के बाद पीड़िता को गोली मार दी गई। भाजपा राज में तो अब पूजा स्थल और अस्पताल में भी महिलाएं अपमानित हो रही हैं। कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा करने गई एक 15वर्षीय किशोरी से और लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में एक तीमारदार महिला से छेड़छाड़ की घटनाएं हुई।

बरगढ़ पेयजल योजना में करोड़ों का घोटाला, 19 अफसरों समेत 22 के खिलाफ केस दर्ज

एक और शर्मनाक घटना प्रतापगढ़ में घटी जहां जेठवारा थाना क्षेत्र में एक 40वर्षीया महिला से गैंगरेप किया गया। बदमाशों ने उसका वीडियो भी वायरल किया। शिकायत के कई दिन बीत जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

भाजपा की राज्य सरकार झूठ और नफरत की राजनीति करती है। उसके द्वारा दायर झूठे मुकदमों की कलई खुलने लगी है। हाथरस की बेटी के मामले में सीबीआई की चार्जशीट से भाजपा सरकार के झूठ और गैरजिम्मेदारी का पर्दाफाश हुआ है। सीबीआई ने उससे गैंगरेप की पुष्टि की है।

न्यायपालिका और लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए पूरा भरोसा है कि पूर्व मंत्री एवं सांसद मोहम्मद आजम खां के खिलाफ चल रहे झूठे मुकदमों से उन्हें जल्दी ही इंसाफ मिलेगा। न्यायालय के आदेश से पूर्व सांसद एवं विधायक तंजीन फातिमा की 298 दिनों बाद जेल से रिहाई से भी साबित है कि सच के आगे झूठ हारता है।

युवक की हत्या के मामले में प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

वस्तुतः भाजपा अन्याय-अत्याचार के रास्ते पर चल पड़ी है, यह रास्ता पतन की ओर ले जाता है। भाजपा से ऊबी और पीड़ित जनता सन् 2022 में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाकर भाजपा राज पर अपनी आखिरी मुहर लगाएगी।

Tags: akhilesh yadavcm yogiup news
Previous Post

अलीगढ़ विवि में मोदी

Next Post

कराची: कोल्ड स्टोरेज फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, आठ की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Mining revenue crosses ₹30,000 crore mark in 9 years.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती और निरंतर निगरानी का असरः 9 साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार

22/07/2026
UP emerges as the country's electronics powerhouse.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी बना देश का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अगुवाई में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान

22/07/2026
Next Post
explosion in factory

कराची: कोल्ड स्टोरेज फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, आठ की मौत

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस मुठभेड में शातिर हिस्ट्रीशीटर घायल, गिरफ्तार

23/05/2021
निक्की हेली

निक्की हेली ने दिया बयान, बाइडन नही दे पाये रूस को जवाब

23/02/2022
Sheetla Ashtami

25 मार्च को है शीतला अष्‍टमी, जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

22/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version