Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहरयाणा

हरियाणा में कृषि कानूनों को लेकर विरोध बढ़ा,दुष्यंत गो-बैक के नारे लगाए

अंबाला। हरियाणा में कृषि कानूनों को लेकर प्रदेश सरकार का विरोध जारी है। पहले अंबाला में सीएम मनोहर लाल का घेराव कर काफिले पर पथराव किया गया। अब गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जींद के उचाना में एक शादी समारोह में आना था। इससे पहले ही किसानों ने हेलीपैड खोद डाला है ।

MPharma के लिए एप्लिकेशन फॉर्म जारी, जानें ऑनलाइन एग्जाम का पैटर्न

इसके साथ ही किसानों ने सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं । जानकारी के अनुसार, उचाना में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने करसिंधु गांव में शादी समारोह में आना था। दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही किसान सुबह ही गांव और शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना में इकट्ठे हो गए। वहां इकट्ठे होकर किसानों ने सरकार मुर्दाबाद और दुष्यंत गो-बैक के नारे लगाए। इसके बाद दुष्यंत के हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए बनाए गए हेलीपैड को उखाड़ दिया है ।

Related Articles

Back to top button