• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धान क्रय केन्द्रों पर किसान को न हो परेशानी : सीएम योगी

Desk by Desk
24/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान क्रय केन्द्रों की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिया है। योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

बता दें कि श्री योगी ने गुरूवार को लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी टीम बनाकर निरन्तर धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण सुनिश्चित करें। धान क्रय की प्रक्रिया अगले साल फरवरी तक संचालित होगी। इसके दृष्टिगत सभी प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने धान क्रय प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के लिए लेफ्ट के साथ गठबंधन को कांग्रेस की हरी झंडी

उन्होने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ की बैठक में लिए गए निर्णयों को पूरे प्रदेश में तत्परता से लागू किया जाए। इस सम्बन्ध में सभी जिलों में समयबद्ध ढंग से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयोग के निर्णयों के क्रम में सम्पादित किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गो-आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश के लिए चारे-पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाई रखी जाए। गोवंश को सर्दी से सुरक्षित रखने के लिए गो-आश्रय स्थलों में सभी जरूरी इन्तजाम सुनिश्चित किए जाएं।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiFarmers should not have trouble at paddy purchasing centersजिलाधिकारीमण्डलायुक्तयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसीएम योगी
Previous Post

कोविड-19 को रोकेगा इस अमेरिकी पशु के शरीर में मौजूद एंटीबॉडी

Next Post

जापान में तेजी से फैल रहा बर्ड फ्लू, चीबा प्रांत में की जाएगी 11 लाख मुर्गियों की हत्‍या

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Sarvodaya Vidyalaya
उत्तर प्रदेश

सर्वोदय विद्यालयों में सुविधाओं की सौगात, 15 स्कूलों के कायाकल्प के लिए 1.50 करोड़ रुपए जारी

19/09/2026
Next Post
bird flu

जापान में तेजी से फैल रहा बर्ड फ्लू, चीबा प्रांत में की जाएगी 11 लाख मुर्गियों की हत्‍या

यह भी पढ़ें

SIR campaign intensifies in Punjab

पंजाब में SIR अभियान तेज, 16 दिन में डिजिटल हुए 1 करोड़ से ज्यादा प्रपत्र

11/07/2026
Oppo ने लॉन्च किया धांसू स्मार्टफोन, 40 दिन तक बैटरी बैकअप का दावा

लॉन्च हुआ Oppo का धांसू स्मार्टफोन, 40 दिन तक बैटरी स्टैंडबाय का दावा

06/01/2026
Lauki ka Raita

लाजवाब स्वाद देता हैं लौकी का रायता, मिनटों में हो जाएगा तैयार

08/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version