• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ: ‘टुंडे कबाब’ के बिल को लेकर जमकर हुई मारपीट, चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर

Writer D by Writer D
26/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
टुंडे कबाब में मारपीट

टुंडे कबाब में मारपीट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मशहूर ‘टुंडे कबाबी’ की दुकान पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और कुछ ग्राहकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि टुंडे कबाब के बिल को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इस दौरान रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ हुई और कुर्सियां फेंकी गईं। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में जिस वक्त तोड़फोड़ हुई और कुर्सियां फेंकी गईं, उस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। जिसके कारण चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर कर दिया गया है और प्रभारी निरीक्षक पर जांच बैठा दी गई है।

केंद्र सरकार नरम रुख के साथ किसानों से बातचीत करें : रामदेव

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के कपूरथला स्थित ‘टुंडे कबाबी’ की दुकान पर कुछ लोग खाना खाने पहुंचे थे, इस दौरान 281 रुपये का बिल बना। इसके बाद करीब 82 रुपये अलग से कबाब का बिल बना। इसी को लेकर ग्राहकों का वेटर से झगड़ा हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के पक्ष में अन्य लोग भी दुकान पर आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई।

इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन पुलिस के सामने ही मारपीट होती रही और कुर्सियां फेंकी जाने लगीं। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर तहरीर लेकर मारपीट करने वाले ग्राहकों की तलाश कर रही है। उधर, लापरवाही बरतने के एवज में चौकी इंचार्ज राजेश कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है और थाना प्रभारी फरीद के खिलाफ जांच बिठा दी गई है।

सिपाही की पत्नी का फंदे से लटकता शव मिला, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

वहीं इस मसले पर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग खाना खाने गए थे, जहां बिल को लेकर वेटर से पहले बहस हुई और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिसवालों पर भी एक्शन लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: lucknow crime newsLucknow Newsup newsटुंडे कबाब में मारपीट
Previous Post

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने का अटल ने प्रारम्भ किया था : योगी

Next Post

भारत के मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे की कोरोना से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

भारत के मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे की कोरोना से मौत

यह भी पढ़ें

Raksha bandhan

जीवन की परेशानियां दूर करेगा रक्षाबंधन का त्यौहार, भाई-बहन को करें ये उपाय

31/08/2023

सीएम धामी ने विधि विधान से किया कन्या पूजन

10/04/2022
Rohman said such a big thing about his and Sushmita's relationship

रोहमन ने अपने और सुष्मिता के रिश्ते को लेकर कही इतनी बड़ी बात

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version