• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय शूटर  वर्तिका सिंह ने स्मृति ईरानी के खिलाफ दर्ज की शिकायत, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
26/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ, सुल्तानपुर
0
स्मृति ईरानी Smriti Irani

स्मृति ईरानी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने कथित तौर पर महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर 25 लाख रूपये मांगने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उनके कथित सहायक विजय गुप्ता और डॉ. रजनीश सिंह के खिलाफ  एमपी-एमएलए कोर्ट में एक शिकायत दायर की है।

वर्तिका के अधिवक्ता के अनुसार अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए दो जनवरी 2021 की तारीख तय की है।

उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना में वर्तिका सिंह और कमल किशोर (नाम पता अज्ञात) के खिलाफ विजय कुमार गुप्ता ने एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया है कि आयुष राज्य मंत्री, भारत सरकार को रायबरेली में अस्पताल के निर्माण के लिए संदर्भित पत्र की प्रतापगढ़ जिले के रामचंद्रपुर निवासी के. पी. सिंह की पुत्री वर्तिका सिंह कूट-रचना कर (विषय वस्तु बदल कर) मेरे विरुद्ध निराधार आरोप लगाकर मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं।

गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि वर्तिका सिंह और कमल किशोर सहित अन्य लोग उनकी छवि धूमिल करने का षडयंत्र कर रहे हैं।

70 देशों के 50 हजार गीता प्रेमियों ने किया ऑनलाइन सस्वर गीता पाठ

गुप्ता ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्यवाही की मांग की थी। इस संदर्भ में मुसाफिरखाना पुलिस ने वर्तिका सिंह और कमल किशोर के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की संबद्ध धाराओं के साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (आपराधिक धमकी देने) के तहत एक मुकदमा दर्ज किया है।

प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका ने आरोप लगाया है कि मंत्री की शह पर उनके करीबियों ने महिला आयोग की सदस्य पद का फर्जी नियुक्ति पत्र उन्हें जारी किया।

दस लाख की फिरौती के लिए व्यवसायी के बेटे के चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार

उनका आरोप है कि पहले बड़ी-बड़ी बातें कर उन्हें गुमराह किया गया, फिर कहा गया कि इस पद का रेट एक करोड़ रुपये है। लेकिन मेरी अच्छी प्रोफाइल होने की बात कहकर 25 लाख रुपये की मांग की गई।

वर्तिका ने आरोप लगाया है, मंत्री के करीबी ने उनसे अश्लील बातचीत भी की। वर्तिका के अनुसार, उन्होंने जब इसका विरोध किया, तो विजय गुप्ता ने मुसाफिरखाना थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।   वर्तिका के अधिवक्ता रोहित त्रिपाठी ने बताया विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट पी के जयंत ने अधिकार क्षेत्र पर सुनवाई को लेकर दो जनवरी की तारीख तय की है। अधिवक्ता ने कहा कि पीड़िता  को भेजे गए अश्लील संदेश और बातचीत के पर्याप्त साक्ष्य कोर्ट में पेश किए गए हैं।

Tags: crime newsfake idInternational shooter vartika singhLucknow Newssmriti iraniup news in hindiUP PoliticsWomen's Commission
Previous Post

70 देशों के 50 हजार गीता प्रेमियों ने किया ऑनलाइन सस्वर गीता पाठ

Next Post

प्रेमी द्वारा शादी से इंकार पर खुद को जलाने वाली युवती की मौत, केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post

प्रेमी द्वारा शादी से इंकार पर खुद को जलाने वाली युवती की मौत, केस दर्ज

यह भी पढ़ें

dilip ghosh

गला घोंट दूंगा…, सड़क के उद्घाटन के दौरान महिलाओं पर भड़के बीजेपी नेता

22/03/2025
RBI

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक दो दिसंबर से होगी शुरू

30/11/2020
Varuthini Ekadashi

तीन शुभ योगों में मनाई जाएगी वरुथिनी एकादशी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

26/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version