• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

STF ने तीन महिलाओं समेत सात मादक तस्करों को दबोचा, डेढ़ करोड़ की चरस बरामद

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Hashish
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं समेत सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो चरस बरामद की,जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काफी दिनो से विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं प्राप्त हो रही थी, कि भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थो विशेषकर चरस की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य सक्रिय है और प्रदेश के विभिन्न जिलो में भारी मात्रा में चरस की खेप कैरियरो के माध्यम से भेजने वाले है। इस संबंध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में एसटीएफ की कानपुर इकाई के पुलिस उपाधीक्षक तेजबहादुर सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्यों को सूचना संकलन के लिए लगाया गया था।

गोंडा में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह की तेरहवीं में सम्मिलित हुए योगी, अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज सूचना मिली चरस की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य वोल्वो बस द्वारा नेपाल से लखनऊ, उन्नाव होते हुए कानपुर देहात जायेंगे, जहां से इसकी आपूर्ति कानपुर नगर व कानपुर देहात के बाहरी व देहात क्षेत्र के साथ ही राजस्थान व मुम्बई में की जायेगी। इस सूचना को थाना सिकन्दरा एवं कानपुर देहात के पुलिस अधिकारियों से साझा करते हुए एसटीएफ टीम को सिकन्दरा के हाइवे पर सबवे के पास घेराबन्दी कर तीन महिला तस्करों सहित 07 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो चरस बरामद की।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में बिहार के मोतिहारी निवासी खुर्शीद सिद्दकी,सोनी खातून ,गुडिया खातून ,चम्पारण निवासी सलीम अंसारी, कानपुर निवासी सुरेन्द्र चन्द्र, जितेन्द्र सिंह और सुशीला को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 30 किलो चरस , 4,950 भारतीय और एक हजार नेपाली मुद्रा बरामद की। इसके अलावा सात मोबाइल फोन आदि बरामद किया गया।

गांव में तेंदुए ने किया हमला, लोगों में दहशत का माहौल

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वे लोग नेपाल के चरस लाकर भारत-नेपाल सीमा पर कहीं छिपाकर रख देते हैं तथा मांग के अनुसार भारत में चरस अपने साथियों की मदद से भेज देते है। यह चरस नेपाल से मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण, बिहार निवासी आसनारायण द्वारा दिया गया था और प्रति बैग 20,000 रुपये रूपये डिलीवरी

करने पर देने के लिये कहा गया था। खुर्शीद सिद्दकी व सलीम अंसारी, गुडिया खातून, एवं सोनी निवासी मोतिहारी बिहार ने बताया गया कि ये लोग कल शाम पांच बजे मोतिहारी से दिल्ली जाने वाली वोल्बो बस का में सवार हुये थे। लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलने के बाद इटावा कट पर उतर गये। इटावा कट से रिजर्व टैम्पो लेकर सिकन्दरा के एक ढ़ाबे पर आये जहां पर माल की डिलीवरी उन्हें आसनारायण द्वारा दिये गये मोबाइल नम्बर के प्रयोगकर्ता को करनी थी। माल के आदान-प्रदान के दौरान ही उन्होंने माल की आपूर्ति करने वालों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार आरोपियों को सिकन्दरा थाने में दाखिल करा दिया गया है।

Tags: charas recoveredcrime newssmugglers arrestedSTFup news
Previous Post

गोंडा में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह की तेरहवीं में सम्मिलित हुए योगी, अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
noida accident

तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Rouse Avenue Court

राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं

01/05/2024
DGP Prashant Kumar

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर ही की है निष्पक्ष कार्रवाई: डीजीपी

12/09/2024
Ruang Volcano

3 दिन में 5 बार फटा ज्वालामुखी, सुनामी की चेतावनी

19/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version