• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूजा के बर्तनों को ऐसे करें साफ, फिर से आ जाएगी चमक

Writer D by Writer D
11/04/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
how to clean pooja utensils

how to clean pooja utensils

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों (Utensils) में घी के दाग लग जाते हैं ऐसे में इन्‍हें कैसे साफ करें। आइए जानें कुछ आसान टिप्‍स जिससे आपके बर्तनों में नई चमक आएगी

पूजा में ज्‍यादातर पीतल और तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। इन बर्तनों में अकसर घी और तेल के दाग लग जाते है क्‍योंकि घी या तेल से दीया जलाया जाता है और घी लगाकर तिलक भी किया जाता है। ऐसे में उनमें जमे दाग जिद्द होते हैं और जल्‍दी नहीं निकलते।

आमतौर पर पूजा के बर्तनों का रोज इस्‍तेमाल नहीं किया जाता है और ये काले पड़ जाते है और इन्हें साफ करना बहुत मेहनत भरा का काम हो जाता हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि अब हम आपको बता रहे हैं इन्‍हें साफ करने का तरीका। आइए जानें कुछ आसान टिप्‍स जिससे आपके पूजा के बर्तनों में नई चमक आ जाएगी।

>> पूजा में इस्‍तेमाल होने वाले पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए एक नया स्कॉच ब्राइट (किचन स्पॉन्ज का इस्‍तेमाल) लें उसमें डिटर्जन पाउडर लगाएं और इससे बर्तन पर रगड़ें। ध्‍यान रखें कि पानी का इस्‍तेमाल नहीं करना है, इसे सूखा ही घिसे। जब बर्तनों में चमक आ जाए तो इसे साफ पानी से धो लें। बर्तन नए जैसे चमकेंगे।

>> पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए आप इमली का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बर्तनों के हिसाब से पकी हुई इमली लें और इन्हें थोड़ी देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। जब ये थोड़ी गल जाएं तो इसे मसल लें। अब इस पल्‍प वाले पानी से बर्तन को रगड़ें। बर्तनों को रगड़ने के लिए स्‍क्रबर का इस्‍तेमाल करें। अब इन्‍हें साफ पानी से धो लें। बर्तन नए जैसे दिखेंगे।

>> वहीं, पूजा के बर्तनों को साफ (इन चीजों की हर रोज करें सफाई) करने के लिए सफेद विनेगर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। सफेद विनेगर को पानी में डालकर इसे एक घंटे तक उबाल लें। फिर इसमें साबुन और पानी मिलाकर इससे बर्तनों को धो लें। बर्तन बिल्कुल साफ हो जाएंगे।

>> इसके अलावा आप गेहूं के आटे से भी इन बर्तनों की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए 2 टेबल स्‍पून गेहूं का आटा, 1 टेबल स्‍पून नमक और 1 टेबल स्‍पून सफ़ेद सिरका मिलाएं और पेस्ट बना लें। ध्‍यान रखें कि पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। अगर घर पर सिरका नहीं है तो आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब इस पेस्‍ट को बर्तनों पर लगाकर थोड़ी देर के लिए रख दें। फिर स्कॉच ब्राइट की मदद से बर्तनों को रगड़ें और फिर साफ पानी से धो लें। बर्तन पहले जैसे चकमदार हो जाएंगे।

>> बर्तनों को नमक के पानी से भी धोया जा सकता है। ये भी काफी कारगर उपाय है। इसके लिए आधे कटे नींबू के स्‍लाइस पर नमक डालकर उसे बर्तनों पर रगड़ें। आप चाहे तो नमक और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट भी बना सकती हैं और फिर इस पेस्‍ट से बर्तनों को रगड़ें और गर्म पानी से धो लें। बर्तन चकमदार हो जाएंगे।

>> पूजा में इस्‍तेमाल होने वाले बर्तनों को साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू के स्‍लाइस को बर्तनों पर रगड़े और फिर इन्‍हें साफ पानी से धो लें। बर्तनों की खोई चमक लौट आाएगी।

>> इसके अलावा बर्तनों को साफ करने के लिए आप इन्‍हें डिटर्जेंट के पानी में रातभर भिगोकर रखें और फिर सुबह इसे रगड़कर साफ कर लें। बर्तन पहले जैसे दिखने लगेंगे।

Tags: AstrologyAstrology tipseasy ways to clean pooja utensilshow to clean pooja utensils inside
Previous Post

करियर में नहीं मिल मनचाही तरक्की, तो धारण करें ये रत्न

Next Post

कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

Writer D

Writer D

Related Posts

chiku milkshake
खाना-खजाना

तेज गर्मी में सुकून देगी ये ड्रिंक, इसका स्वाद जीत लेगा सबका दिल

22/05/2026
Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Feng shui
धर्म

घर लेकर आए फेंगशुई से जुड़ी चीजें, सफलता चूमेगी कदम

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
Next Post
Senior Congress leader Sooranad Rajasekharan passed away

कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

यह भी पढ़ें

UP Violence

जुमे की नमाज के बाद पथराव व आगजनी, सीएम योगी ने दिये कड़ी कार्रवाई का निर्देश

10/06/2022
Imprisonment

कोर्ट ने शख्स को सुनाई 170 साल की सजा, जानें पूरा मामला

30/06/2023
drinking coffee

जानिए दिन में कितनी बार कॉफी पीना है सेहत के लिए लाभकारी

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version