• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी बोले- जनजातीय समाज के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का चलेगा अभियान

Writer D by Writer D
31/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनजातियों की संस्कृति को समृद्ध करने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है कि समाज में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो। वर्तमान प्रदेश सरकार अनुसूचित जनजातियों के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित कर रही है।

मुख्यमंत्री बुधवार को लखनऊ में लोक भवन में जनजाति विकास विभाग द्वारा जनजाति समग्र विकास के सम्बन्ध में प्रेजेंटेशन के दौँरान बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है कि अनुसूचित जनजाति समुदाय को शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। अनुसूचित जनजाति समुदाय को सरकारी नौकरियों में अभियान चलाकर इनके पर्याप्त प्रतिनिधित्व की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। युवाओं के लिए कोचिंग आदि की व्यवस्था भी की जाए। कौशल विकास के कार्यक्रमों से भी इन्हें जोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें लोन मेलों के माध्यम से बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाएं।

मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से संतृप्त करने की व्यवस्था की जाए। अनुसूचित जनजाति समाज पर केन्द्रित एक महोत्सव भी आयोजित किया जाए।

अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत, छ्ह घायल

प्रेजेंटेशन के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि यूपी की कुल आबादी में अनुसूचित जनजाति समुदाय की जनसंख्या 11,34,273 है, जो प्रदेश की कुल आबादी का 0.56 प्रतिशत है। प्रदेश की जनजातीय जनसंख्या अरुणाचल प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखण्ड तथा अण्डमान-निकोबार की जनजातीय जनसंख्या से अधिक है। भारत सरकार द्वारा प्रदेश की 15 जातियां-थारू, बुक्सा, भोटिया, जौनसारी, राजी, गोंड (धुरिया, नायक, ओझा, पठारी, राजगोंड), खरवार/खैरवार, सहरिया, परहिया, बैगा, पंखा/पनिका, अगरिया, पटारी, चेरो तथा भुंइया/भुनिया कतिपय जनपदों में अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में सूचीबद्ध हैं।

प्रदेश में सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या 4 लाख जनपद सोनभद्र में है। उत्तर प्रदेश के 93 विभागों में से 20 विभाग की 111 योजनाओं में टीएसपी की व्यवस्था है, जहां 60 प्रतिशत भारत सरकार का अंश है। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा इस मौके पर मुख्यमंत्री को अनुसूचित जनजाति समुदाय द्वारा निर्मित उत्पाद भेंट किये गये।

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव समाज कल्याण बीएल मीणा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: CM Yogi Newsup newsup news in hindiYogi News
Previous Post

कठुआ में हुआ रहस्यमय विस्फोट, कोई हताहत नहीं

Next Post

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किया 1 अरब से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Next Post
Keshav Maurya

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किया 1 अरब से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास

यह भी पढ़ें

Delhi Capitals

WPL: RCB की लगातार पांचवी हार, दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत

13/03/2023
cm dhami

सीएम धामी ने मुरली मनोहर जोशी से की शिष्टाचार भेंट

26/11/2022
Firing

पंचायत चुनाव की रंजिश में चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन घायल, 18 गिरफ्तार

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version