• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ओंकार भारती बाबा का निधन

Desk by Desk
31/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति, लखनऊ
0
ओंकार भारती बाबा का निधन Onkar Bharti Baba passed away

ओंकार भारती बाबा का निधन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ओंकार भारती बाबा का हार्ट अटैक से गुरुवार को गोमतीनगर के अस्पताल में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह गोंडा जिले के निवासी थे। हबीबुल्ला हॉस्टल के अंतःवासी छात्र गोंडा के करनैलगंज के ओंकार भारती बाबा ने महामंत्री व अध्यक्ष पद का चुनाव जेल में रहते हुए जीता था।

चोटिल उमेश यादव सीरीज से आउट, शारदुल खेल सकते हैं सिडनी टेस्ट

बाबा सिर्फ छात्रनेता ही नहीं रहे बल्कि मेधावी छात्र भी रहे थे। बाबा देश के एकमात्र छात्रनेता थे जिन्होंने छात्र राजनीति के साथ ही छात्र राजनीति पर पीएचडी भी की थी।

लविवि कैम्पस में जब छात्राओं पर पुलिस की लाठियां चली थीं तब ओंकार भारती बाबा ने घटना के विरोध में आवाज उठाई थी। ओंकार भारती बाबा के संघर्ष को लखनऊ विवि परिसर ने न सिर्फ देखा था बल्कि महसूस भी किया था । परिसर में नहीं बल्कि परिसर के बाहर भी बाबा छात्रों के सुख दुख में साथ दिखाई दिए। छात्र छात्राओं मे बाबा की लोकप्रियता का यह आलम था कि बाबा ने लखनऊ विश्व विद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री और अध्यक्ष का चुनाव जेल में रहते हुए जीता था। वर्ष 1995 में तो अध्यक्ष पद के लिए खड़े ओंकार भारती बाबा को लड़कियों के कैलाश छात्रावास के शत प्रतिशत वोट भी मिले थे।

यह बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि बाबा ने वर्ष 2002 में गोंडा की कटरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति उन्हें बिलकुल रास न आई। कांग्रेस के मंच पर जब उन्होंने छात्रहितों व युवाओं की बात उठाई तो कांग्रेस के कई पुरोधाओं को बाबा की सोच रास न आई। एक बार सार्वजनिक मंच पर जब बाबा कांग्रेस में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर अपनी बात रख रहे थे तभी कुछ नेताओं ने टोकाटाकी की। उसी समय रीता बहुगुणा जोशी और कई नेताओं के सामने बाबा ने कांग्रेस छोडऩे का ऐलान कर दिया। बाबा के इस फैसले पर चकित नेताओं ने बाबा को मनाया पर बाबा ने कहा कि जहां युवाओं और छात्रों की कोई कदर नहीं वहां उन्हें एक पल भी नहीं रहना।

समाजसेवा में भी पीछे नहीं थे बाबा

बता दें कि ओंकार भारती के नाम आगे लगा ‘बाबा’ शब्द अकारण नहीं था। कुछ लोग इसे छात्र राजनीति के लिए आवश्यक मानते हैं, लेकिन भारती वास्तव में ‘बाबा’ हैं।  1995 की बात है। वह कैलाश छात्रावास की ओर से गुजर रहे थे। सडक़ किनारे कई फीट गहरा गड्ढा खुदा था। वहां पर काफी भीड़ लगी थी। जिज्ञासावश रुक गए। देखा कि गड्ढे में स्कूटर सहित एक व्यक्ति गिर गया है। उसके साथ छोटी सी बच्ची भी थी। बाबा ने न आव देखा न ताव। कूद गए गड्ढे में। पहले बच्ची को निकाला। बाहर उसकी मां रो रही थी। फिर स्कूटर हटाकर अचेतावस्था में पड़े व्यक्ति को बाहर निकाला। इतना ही नहीं अस्पताल तक पहुंचाया और भर्ती कराया। उस व्यक्ति की पत्नी के अनुरोध पर फोन कर घर वालों को बताकर चुपके से वहां से निकल लिए। इस घटना को कैलाश छात्रावास में रहने वाली सभी लड़कियों ने देखा। कुछ ही दिनों बाद छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए शत-प्रतिशत छात्रावासी लड़कियों ने उनको वोट दिया।

छात्र राजनीति पर किया शोध 

लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष और पूर्व महामंत्री ओंकार भारती बाबा देश के पहले छात्र नेता हैं जो पिछले बीस सालों से न सिर्फ छात्र राजनीति में सक्रिय हैं बल्कि उन्होंने ‘छात्र नेतृत्व के अभरते प्रतिमान’ विषय पर शोध भी की है। छात्र राजनीति और नेतृत्व पर शोध का विचार बाबा को कब और कैसे आया इस पर बाबा कहते हैं कि वह सोशल वर्क के स्टूडेंट थे। पीजी के बाद जब रिसर्च की बात आई तो टॉपिक भी चुनना था। उन्हीं दिनों कुलपति महेंद्र सिंह सोढ़ा से मुलाकात हुई और उन्होंने कहा बाबा तुम छात्र संघ के महामंत्री रह चुके हो और छात्र राजनीति में अच्छी पैठ है तुम्हारी, तो क्यों नहीं छात्र राजनीति पर ही रिसर्च कर लेते हो।

 

बात में दम था बस जुट गए छात्र राजनीति पर शोध के मंथन में। अपने प्रोफेसरों से राय ली। डॉ. ए एन सिंह के रूप में मुझे गाइड मिल गए। दुर्घटना व कुछ निजी कारणों के चलते शोध में कुछ समय लग गया लेकिन, डॉ. ए एन सिंह ने शोध कराने में बहुत मदद की। अपने रिसर्च वर्क के लिए सामग्री जुटाने में मुझे दिल्ली के कुछ साथियों की मदद लेनी पड़ी। हमारे रिसर्च वर्क में डॉ. विवेक सिंह जो कि हमारे सहपाठी थे और अब कानपुर विश्वविद्यालय में हैं ने बहुमूल्य सामग्री जुटाने में मदद की।

 

इसी तरह हमारे साथी पॉलटिकल साइंस के डॉ. मृत्युजंय मिश्र जो कि अब उत्तराखंड सरकार में सहायक निदेशक उच्च शिक्षा हैं, ने भी युवा नेतृत्व पर उपयोगी सामग्री भेजी। इसी के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन के कर्मचारी पंत बाबू और राजेश श्रीवास्तव ने हमारे रिसर्च वर्क को संकलित करने में मदद की उन्हें सिलसिलेवार ढंग से एक पुस्तक की शक्ल दी। सबसे महत्वपूर्ण पल वह था जब इस शोध पर हमारा इंटरव्यू हुआ। यह इंटरव्यू जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सोशल वर्क डिपार्टमेंट के प्रो. संजय सिन्हा आए थे उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के सोशलवर्क डिपार्टमेंट के प्रो. आर के सिंह से पूछा कि बताओ बाबा से क्या पूछना है। इस पर प्रो. बोले क्या बताए भाई। जो पूछना हो पूछिए। बाबा ने जेके ब्लॉक वह भवन जहां समाजशास्त्र और समाजकार्य विभाग दोनों ही हैं के लिए बहुत सारे ऐसे काम किए हैं जो समाजकार्य का आदर्श उदाहरण हैं।

आवंछित तत्वों को रोकने के साथ ही छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में जाने के लिए प्रेरित करना और पढ़ाई का माहौल बनाने में भी बाबा की भूमिका है। जेएनयू के प्रोफेसर साहब बहुत प्रभावित हुए और बाबा की तारीफ की।

Tags: lucknow universityOnkar Bharti Baba passed awayओंकार भारती बाबा का निधनलखनऊ विश्वविद्यालयलखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष ओंकार भारती बाबा का निधनहार्ट अटैक
Previous Post

चोटिल उमेश यादव सीरीज से आउट, शारदुल खेल सकते हैं सिडनी टेस्ट

Next Post

आगरा : थाना ताजगंज में ट्रैक्टर चालक की मौत, गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी फूंकी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Next Post
गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी Angry mob burnt police post फूंकी

आगरा : थाना ताजगंज में ट्रैक्टर चालक की मौत, गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी फूंकी

यह भी पढ़ें

shweta singh kirti

श्वेता सिंह कीर्ति ने शुरू की एक मुहिम, गरीबों और बेघर को खिलाएं खाना

12/09/2020
PRS Oberoi

ओबेरॉय ग्रुप के मुखिया PRS Oberoi ने दुनिया को कहा अलविदा, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

14/11/2023
Mayawati

आरक्षण मामले में कांग्रेस पार्टी के बयान में रत्तीभर सच्चाई नहीं : मायावती

11/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version