• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई, तीन की मौत

Writer D by Writer D
01/01/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Road Accident

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में इटावा के उसराहार इलाके मे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस मे आज तडके कोहरे की जद मे आने के बाद एक दर्जन के आसपास गाडियो के टकराने से तीन की मौत हो गई तथा 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलो को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी मे भर्ती कराया गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने यहां कहा कि इटावा से निकलने वाली आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे हाईवे के चैनल नंबर 130 पर साल की शुरुआत पर ही सुबह साढे आठ बजे आगरा से लखनऊ की ओर जा रही गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई जिसमे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई तथा छह लोग गंभीर घायल हो गये ।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे हाईवे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के चैनल नंबर 130 पर गांव कुदरेल के पास बन रही एक्सप्रेस वे की पुलिस चौकी के ठीक सामने एक्सप्रेस वे के बीच के बने हुए डिवाइडर में एक आपातकालीन गेट बनाया गया है । जो एमरजेंसी के लिए काम आता है जिसे खोलकर एक्सप्रेस वे व पुलिसकर्मी उपयोग में लेते थे लेकिन आज साल के पहले दिन ही सुबह साढे आठ बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस से लगे हुए डंपर चालक ने जल्दी जाने के चक्कर में आपातकालीन गेट को खोल दिया और आगरा वाली लाइन से लखनऊ वाली लाइन पर जाने लगा । जैसे ही वह लखनऊ वाली लाइन की तरह मुड़ा तो आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मछली से भरी हुई डीसीएम डंपर से जा टकराई । देखते ही देखते पीछे से आ रही एक और मुर्गी से भरी हुई डीसीएम मछली से भरी हुई गाडी मे पीछे टकरा गई ।

बियर पीने के दौरान नोकझोंक में युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

कोहरा होने के कारण उसके पीछे आ रही अन्य गाड़ियां भी हादसे का शिकार होती चली गई । करीब एक दर्जन गाड़ियां एक दूसरे को चीरती हुए हादसे का शिकार हो गई । घटना सुबह की होने के कारण धमाके की आवाज सुन एक्सप्रेसवे के आसपास खेतों में काम कर रहे हैं किसान मौके पर पहुंचे ।

उन्होंने एक्सप्रेस अथारिटी को घटना की जानकारी दी । वही गाड़ियों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किसानों ने करना शुरू कर दिया था लेकिन गाड़ियां इतनी बुरी तरीके से चकनाचूर हो चुकी थी कि उसमें फंसे हुए लोगों को बिना उपकरणों के निकालना मुश्किल था । मौके पर पहुंची पुलिस व एक्सप्रेस में सुरक्षाकर्मियों ने क्रेन बडी जेसीबी के माध्यम से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला ।

जब तक फंसे हुए लोगो को निकाला जाता तब तक रोहित ,हीरालाल और राधेश्याम की मौत हो गई । घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो उन्हें तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सैफई ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया गया ।

हादसे के कारण करीब ढाई घंटे के आसपास आगरा से लखनऊ से जाने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहा।

Tags: acident newsup newsup news in hindi
Previous Post

बियर पीने के दौरान नोकझोंक में युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Next Post

VSRCP के दिग्गज नेता रामकृष्ण रेड्डी का कोरोना से निधन, सीएम जगन ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
Ramkrishan reddy passed away

VSRCP के दिग्गज नेता रामकृष्ण रेड्डी का कोरोना से निधन, सीएम जगन ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

Flight Tickets

इस ट्रिक्स से करें कम कीमत में फ्लाइट टिकट बुक

15/05/2022
Doon Defense College

बारिश का कहर, ताश के पत्तों की तरह ढह गया दून डिफेंस कॉलेज

14/08/2023
Rohit Sharma and Mayank Agarwal better opening pair in WTC final: Sehwag

डब्ल्यूटीसी फाइनल में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी बेहतर: सहवाग

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version