• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झूठ पर टिकी है भाजपा सरकार, जीतने वादे किए सब झूठे निकले : अखिलेश

Writer D by Writer D
03/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2022 में उनकी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने पर राम की नगरी अयोध्या को हैरीटेज सिटी का दर्जा दिया जायेगा और यहां रहने वालों लोगों के सारे टैक्स माफ कर दिये जायेंगे।

श्री यादव ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अयोध्या से आए साधु संतो, मौलाना, उलेमाओं, आचार्यों तथा सिख समाज के लोगों ने सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में विजयी होने और मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि धर्मप्रमुखों का एक साथ आना शुरूआत है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जीत होगी। समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या में 365 दिन दीपावली होगी और रामभक्तों तथा धार्मिक स्थलों को टैक्स से मुक्ति मिलेगी। अयोध्या को हेरिटेज सिटी का दर्जा मिलेगा।

उन्होने कहा कि देश के लोगों के लिये बीता साल तकलीफ भरा रहा। वैश्विक महामारी के अलावा भाजपा ने राजनीति में भी मुश्किले खड़ी की। उम्मीद है आने वाला समय अच्छा होगा। देश प्रदेश में गंगा-जमुनी तहजीब की परम्परा बहुत पुरानी है। यहां अनेकता में एकता दिखती है। हम वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं। यहां विविध पूजा पद्धतियों वाले धर्म हैं। इसके बावजूद दिलों को बांधने वाले धार्मिक स्थल हैं। हमारा संकल्प देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का है। भाजपा ने तो कुछ किया नहीं समाजवादी पार्टी के कार्यों को ही अपना बताती है।

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। अयोध्या के एयरपोर्ट में अधिग्रहित जमीन का किसानों को पूरा मुआवजा नहीं मिला जबकि समाजवादी सरकार ने छह गुना रेट दिया था। किसान की आय दुगनी करनी है तो एमएसपी को अनिवार्य बनाया जाए। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए बनने वाली मंडियों पर रोक लगा दी। उन्हें बर्बाद कर दिया। महिलाओं-बेटियों के साथ दुष्कर्म हो या फर्जी एनकाउण्टर भाजपा राज में इनमें वृद्धि हुई है। झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं। कोविड-19 का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने के लिए होता है। भाजपा के लिए खुली छूट है। गरीब की आवाज दबाई जा रही है। भाजपा झूठे आंकड़े से अपनी वाहवाही कराती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार झूठ पर टिकी है। जितने वादे किए सब झूठे निकले। मुख्यमंत्री रोजगार के झूठे आंकड़े दे रहे हैं। कहां किसको रोजगार मिला यह बताते नहीं। बाहर से निवेश आया नहीं, उद्योग लगे नहीं। किसान को खाद, बीज मंहगे मिल रहे है। डीजल-बिजली के दाम बढ़े हुए है। दुगनी आय हुई नहीं। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला नहीं। किसान आंदोलन कर रहे है। उनको आतंकवादी बताया जा रहा है। किसान अन्नदाता है उसको अपमानित किया जा रहा है।

Tags: akhilesh yadavup newsup news in hindi
Previous Post

‘जनता ही मेरी भगवान है’,लोकतंत्र में तंत्र जनता के लिए ही होता है : शिवराज

Next Post

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरते : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
GATE 2027
Main Slider

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
Next Post
cm yogi

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरते : योगी

यह भी पढ़ें

road accident

कर्नाटक : सड़क हादसे में एक ही परिवार के गर्भवती महिला समेत सात सदस्यों की मौत

27/09/2020
Peeli Sarson

पीली सरसों से करें ये उपाय, दूर हो जाएगी पैसों की किल्लत

06/08/2025
severe heat

गर्मी का कहर! इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version