Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

शाइन सिटी के निदेशक की बड़ी मुश्किलें, जालसाजी का एक और मुकदमा दर्ज

लखनऊ । राजधानी के गोमती नगर थाना क्षेत्र में शाइन सिटी का ऑफिस है। जहां पर निवेशकों से प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं।

जालसाजी का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी ने किस्तों पर प्लाट देने का झांसा देकर निवेशकों से 40 लाख रुपये ठग लिए हैं। पीडि़तों ने शुक्रवार की देर शाम थाने पहुंचकर शाइन सिटी के निदेशक पर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, सुलतानपुर निवासी संगीता सिह, वाराणसी के अवधेश प्रताप सिह और अवध विहार योजना के निलेश बरवनवाल ने आरोप लगाया है कि शाइन सिटी के एजेंटों ने सीतापुर रोड पर टाउनशिप बनाने का दावा करते हुए करीब 8 लाख रुपये लिए थे।

वहीं बनारस के अवनीश प्रताप सिह और अवध विहार योजना निवासी निलेश बरनवाल से करीब 32 लाख रुपये लिए, लेकिन प्लाट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। पीडि़तों के अनुसार जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो शाइन सिटी के कर्मचारी व अधिकारियों ने उन पीडि़तों को जान से मारने की धमकी दी है।

मलिहाबाद नगर पंचायत को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया, लोगों ने कहा- गर्व की बात है

इसके बाद सभी पीडि़तों ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। गोमती नगर के इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि सुलतानपुर निवासी संगीता सिह, वाराणसी निवासी अवधेश प्रताप सिह और अवध विहार योजना निवासी निलेश बरनवाल ने शाइन सिटी के खिलाफ जालसाजी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।

इसमें पीडि़तों की तहरीर पर राशिद नसीम, आसिफ नसीम, विनय, एमपी सिह, आशीष कुमार, अनूप कुमार, आरके सिह और संदीप के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button