• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 ‘सावधानी ही बचाव है’ इस बात को जीवन में उतारना बेहद जरूरी है : डॉ़ चौरसिया

Writer D by Writer D
04/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, स्वास्थ्य
0
Dr. Chaurasia

Dr. Chaurasia

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के उत्तरी हिस्से में जबरदस्त बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश तथा सर्द हवाओं ने बुंदेलखंड की हृदयस्थली झांसी को भी अपनी गिरफ्त में लिया है और ऐसे में बच्चों का विशेष ख्याल रखने की बात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ़ ओम शंकर चौरसिया ने कही है।

यहां महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ चौरसिया ने कहा कि बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता किसी भी तरह के एक्स्ट्रीम मौसम के लिहाज से कमजोर होती है और कड़ाके की ठंड में उनका विशेष ख्याल रखा जाना बेहद जरूरी है। ऐसे में जितना जरूरी बच्चों को ढककर गर्म कपड़ों में रखना है उतना ही आवश्यक उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाला सुपाच्य भोजन देने का भी है। बच्चों को हरी सब्जियां और फल अवश्य दें। पोषक तत्वों से भरपूर ताजा और गर्म खाना इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होता है।

इस मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार बच्चों में आमबात है लेकिन कारोना काल को देखते हुए इसको लेकर माता पिता को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों के साथ बाहर, बेहद जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। कान और नाक में संक्रमण ठंड के कारण सबसे पहले होता है इसलिए घर में भी ज्यादा ठंड होने पर नाक और कान को ढ़क कर रखें। सर्दी में गले और सीने में भी तकलीफ बहुत जल्दी होती है इसके लिए बच्चों को हमेशा गुनगुना पानी ही दें । पैरों के तलवों से होकर ठंड पूरे शरीर को बुरी तरह प्रभावित करती है और बच्चे अकसर नंगे पैर भागते दौड़ते हैं इन सब चीजों सें उन्हें बचाना बेहद जरूरी है। पैरों में गर्म मोजे और जूते हमेशा पहनाएं लेकिन अच्छी धूप आने पर पैरों और हाथों को सूर्य की रोशनी में कुछ समय खुला भी छोड़ें जिससे बच्चों की विटामिन डी की जरूरत भी सर्दियों में पूरी होती रहे।

प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग, चार घंटे बाद पाया आग पर काबू

पैरों की तरह ही बच्चों के सिर को भी ठंड से बचाना जरूरी होता है , बाहर निकलने से पहले टोपी जरूर पहनायें। बढती सर्दी में बच्चों में कोल्ड डायरिया और सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कतें बढ़ गयी हैं। ऐसे में जिन बच्चों को किसी तरह की एलर्जी है या जो पहले से अस्थमेटिक हैं उनको सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कतें काफी बढ जाती हैं । ऐसे बच्चों को थोड़ा भी इंफेक्शन होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है। बाहर निकलने पर बच्चों को भी जरूरी तौर पर मास्क लगायें। मास्क के इस्तेमाल ने न केवल कोरोना वायरस बल्कि कई तरह की मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से भी बचाव होता है।

ज्यादा तेज ठंड में शरीर का इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है और बच्चों के मामले में ऐसा बहुत होता है। यदि परिवार मे या किसी बाहर से आये व्यक्ति को सर्दी जुखाम हो तो बच्चों को उससे दूर रखें। बच्चों को शारीरिक और दिमागी रूप से चुस्त बनायें रखने के लिए उनको हल्के व्यायाम करायें और इसकी आदत उनमें डालने की कोशिश करें।

गरीबों के टीकाकरण की निश्चित तारीख़ घोषित हो : अखिलेश यादव

डॉ़ चौरसिया के अनुसार मौसम के अनुसार ढलने में बच्चों को कुछ समय लगता है और जिनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनके लिए तो हालात और खराब होते हैं ऐसे में जबरदस्त ठंड में बच्चों को सक्रिय रखते हुए बचाव करने के प्रभावी प्रयास करना जरूरी है। कोरोना काल में “ सावधानी ही बचाव है ” इस बात को मानना और अपने जीवन में उतराना बेहद जरूरी है।

Tags: care of babyDr. Chaurasiahealth tipswinter care
Previous Post

4 जनवरी राशिफल: किन लोगों के भाग्य में सफलता और किसे मिलेगी निराशा

Next Post

कोरोना महामारी के दौरान 12.13 लाख नए राशनकार्ड जारी किये गये : दुबे

Writer D

Writer D

Related Posts

Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Poison
उत्तर प्रदेश

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
Next Post
Food and Logistics Department

कोरोना महामारी के दौरान 12.13 लाख नए राशनकार्ड जारी किये गये : दुबे

यह भी पढ़ें

drug smuggler arrested

दो करोड़ की हेरोइन के साथ एसटीएफ़ ने दबोचे दो मादक तस्कर गिरफ्तार

12/04/2021
Shankaracharya Avimukteshwarananda

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा आरोप, कहा- केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब

15/07/2024
X-Down

Elon Musk का X हुआ डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे पोस्ट

21/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version