• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्लिम से हिन्दू बने शख्स को घर में जिंदा जलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
04/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
An attempt to burn the house alive

घर में जिंदा जलाने की कोशिश

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रात के अंधेरे में एक घर में बाहर से ताला बंद कर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। घर के अंदर बंद लोगों की चीख-पुकार व आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह पीड़ितों को बाहर निकाला। घटना रात 2.45 बजे और सलोन थाना क्षेत्र के अतापुर रतासों गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, रायबरेली जिले में एक शख्स के नाम बदलकर हिंदू बनकर रहने पर यह वारदात हुई है। प्रतापगढ़ का कहने वाला अनवर नाम बदलकर रह रहा था और जमीन विवाद में उसके घर में आग लगाई गई है। हालांकि पीड़ित देव प्रकाश पटेल का कहना है कि उसने तीन महीने पहले ही मुस्लिम से हिंदू समुदाय में धर्म परिवर्तन कर लिया है।

देव प्रकाश का पुराना नाम अनवर था। अनवर के धर्म परिवर्तन करने से उनके ही बिरादरी के लोग उनसे नाराज चल रहे थे। देव प्रकाश के अनुसार अकबर सहित कई लोगों ने उसे धमकी दी थी। अब कुछ अज्ञात लोगों ने देव प्रकाश पटेल के घर का बाहर से ताला बंद करके आग लगा दी, जबकि घर के अंदर देव प्रकाश पटेल अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ सो रहा था। तभी उसे आग लगने की आहट महसूस हुई। जैसे ही उसे पता चला कि घर में आग लगी है, उसने दरवाजा खोल कर बाहर निकलना चाहा।

अखिलेश ने किया कोरोना वैक्सीन लगवाने से इंकार, चाचा शिवपाल ने किया वैज्ञानिकों का स्वागत

चूंकि बाहर से ताला पहले से बंद था इसलिए वह बाहर नहीं निकल सका। तभी देव प्रकाश व उसके बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर व आग की लपटें देखकर ग्रामीण वहां पहुंचे। किसी तरह ताला तोड़कर देव प्रकाश व उनके बच्चों को घर से बाहर निकाला गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस मामले पर पीड़ित देव पटेल ने कहा, मैं पहले मुस्लिम था। बाद में मैंने अपना धर्म परिवर्तन किया उसके बाद एक मंदिर स्थापित किया वहां पूजा पाठ कर रहे थे उसके बाद मैंने झंडा लगा दिया था। उसके बाद में अकबर और इम्तियाज आए थे और उन दोनों ने हमें धमकी दी थी। उनके साथ में एक लड़का और था। उसके बाद एक दिन और उन्होंने धमकी दी थी। अली अहमद ने भी धमकी दी था। फिर हमारे घर में ताला लगा कर बाहर से आग लगा दी थी।

Tags: crime newscrime news in hindiup news
Previous Post

चढ़े सोने के भाव, चांदी ने भी दिखाई तेजी, जानिए आज के भाव

Next Post

अवैध संबंधों के चलते 8 बच्चों के पिता की निर्मम हत्या, हत्यारोपी ने काटा प्राइवेट पार्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Murder

अवैध संबंधों के चलते 8 बच्चों के पिता की निर्मम हत्या, हत्यारोपी ने काटा प्राइवेट पार्ट

यह भी पढ़ें

Imran Khan

‘मुझे धीमा जहर दिया जा सकता है…’, सुप्रीम कोर्ट में इमरान की गुहार

10/05/2023
AAP

AAP को दिल्ली में मिला नया ठिकाना, ये है नए दफ्तर का पता

25/07/2024
priyanka gandhi

प्रियंका का हमला, बोलीं- युवाओं के एजेंडे को दबाने में लगा है प्रशासन

29/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version