• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को SC से राहत, मिली अग्रिम जमानत

Writer D by Writer D
05/08/2024
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Yadav Singh

Yadav Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह (Noida Authority’s former Chief Engineer Yadav Singh) को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में सीबीआई(CBI) द्वारा नई गिरफ्तारी से बचा लिया है और अग्रिम जमानत की मंजूरी दे दी है। जस्टिस हृषिकेश रॉय की अध्यक्षता वाली पीठ ने यादव सिंह को यह जमानत दी।

कौन है यादव सिंह

यादव सिंह (Yadav Singh)  का जन्म आगरा के एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारी यादव सिंह ने 1980 में जूनियर इंजीनियर के तौर पर नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) में नौकरी शुरू की थी। 1995 में प्रदेश में पहली बार जब मायावती सरकार आई तो 1995 में 19 इंजीनियरों के प्रमोशन को दरकिनार कर सहायक प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर तैनात यादव सिंह (Yadav Singh) को प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर प्रमोशन दे दिया गया। साथ ही उन्हें डिग्री हासिल करने के लिए तीन साल का समय भी दिया गया।

नियमों को ताक पर रखकर मिला था पद

इसके बाद 2002 में यादव सिंह (Yadav Singh) को नोएडा में चीफ मेंटिनेंस इंजीनियर (CME) के पद पर तैनाती मिल गई। अगले नौ साल तक वे सीएमई के पद पर ही तैनात रहे, जो प्राधिकरण में इंजीनियरिंग विभाग का सबसे बड़ा पद था। इस वक्त तक अथॉरिटी में सीएमई (CME)  के तीन पद थे। यादव सिंह इससे संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कई पद खत्म कराकर अपने लिए इंजीनियरिंग इन चीफ का पद बनवाया। यानी वे जो चाह रहे था, सरकारें उसे पेश करने को हाजिर थीं। नौकरी के साथ ही वह बेनामी कंपनियों का जाल बुनते गए। कुछ सौ रुपए से शुरू होने वाली ये कंपनियां कुछ ही साल में करोड़ों का कारोबार करने लगीं।

‘उत्तर प्रदेश में भूचाल आ जाएगा…’, नजूल संपत्ति बिल पर बोले बृजभूषण सिंह

यादव सिंह (Yadav Singh)  की ज्यादातर कंपनियों का मालिकाना हक उनकी पत्नी कुसुमलता, बेटे सनी और बेटियों करुणा और गरिमा के पास है। कोई कंपनी ऐसी नहीं है जिसका मालिक वह खुद हों। इनमें से एक कंपनी है चाहत टेक्नोलॉजी प्रा. लि. इस कंपनी का दफ्तर 612, गोबिंद अपार्टमेंट्स, बी-2, वसुंधरा एन्कलेव, दिल्ली 96 दिखाया गया।

इसके मालिकान में यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता भी शामिल थीं। 2007-08 में इस कंपनी की कुल परिसंपत्ति और कारोबार 1856 रुपये और पेड अप कैपिटल 100 रुपये थी। लेकिन एक साल में पेड अप कैपिटल एक लाख रुपये और नेट फिक्स्ड परिसंपत्ति 5.47 करोड़ रुपये हो गई।

Tags: delhi newsNational newsnoida authoritySupreme CourtYadav Singh
Previous Post

‘उत्तर प्रदेश में भूचाल आ जाएगा…’, नजूल संपत्ति बिल पर बोले बृजभूषण सिंह

Next Post

इन तरीकों से करें भगवान शिव को प्रसन्न, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
Sawan

इन तरीकों से करें भगवान शिव को प्रसन्न, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

यह भी पढ़ें

Salman Khurshid

‘बांग्लादेश में जो हो रहा है वह भारत में भी हो सकता है’, सलमान खुर्शीद का विवादित बयान

07/08/2024
Digvijay Singh

पूर्व मुख्यमंत्री को एक साल की सजा, 11 साल पुराने केस में आया फ़ैसला

26/03/2022
Virat Kohli

कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेलेंगे

03/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version