• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी राज में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सदैव संदिग्ध रही है : लल्लू

Writer D by Writer D
05/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुई है।

श्री लल्लू ने कहा कि मुरादनगर श्मशान घाट में बारादरी की छत ढहने की घटना सरकार के संगठित भ्रष्टाचार का जीवंत उदाहरण है। योगी सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेन्स का दावा खोखला साबित हुआ है। मोटे कमीशन के लिये सरकार, अधिकारियों व ठेकेदारों के कॉकस जनता के जीवन से लगातार खिलवाड़ कर रहा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर गिरने से लगभग दर्जन भर लोगों की दुःखद मौतें हुईं। इसी तरह देवरिया और एटा में दुःखद घटनाओं के बाद भी सरकार नही चेती, जिसका दुष्परिणाम मुरादनगर की घटना सामने है।

उन्होने कहा कि योगी राज में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सदैव संदिग्ध रही है। सत्ता के संचालकों के इशारे पर कॉकस निरन्तर मोटा माल कमाने के चक्कर में मानवीय जिंदगियों को तबाह करने और मौत के मुँह में धकेलने में लगा हुआ है। योगी सरकार को मानव जीवन की सुरक्षा से कोई लेना देना नही है, वह मात्र संगठित भ्रष्टाचार को अंजाम देने में लगी है।

राजाजी पुरम गोलीकांड: मारपीट का बदला लेने के लिए शूटरों से कराई थी ठेकेदार पर फायरिंग

श्री लल्लू ने कहा कि योगी सरकार के कई मंत्रियों पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं और एफआईआर भी दर्ज हुई हैं। उसके बाद भी सरकार लगातार झूठे आंकड़ों के बल पर जो दावे कर रही है यथार्थ के धरातल पर उसकी एक भी सच्चाई का प्रमाण यह सरकार नहीं दे सकती है। भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेन्स के नारे की आड़ में लगातार योगी सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।

उन्होने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने व घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ 10-10 लाख रुपया मुआवजा राशि देने की मांग की है।

Tags: ajay kumar lallucongressup news
Previous Post

दोषी कोई भी हों, नेता, अफसर या ठेकेदार, जनता सब पर कार्रवाई चाहती है : संजय सिंह

Next Post

मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की बधाई, करी दीर्घायु जीवन की कामना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Next Post
pm modi wishes birthday to murli manohar joshi

मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की बधाई, करी दीर्घायु जीवन की कामना

यह भी पढ़ें

UPPSC PCS 2019 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेट्स घोषित

12/03/2021
masala khichdi

आज बनाएं यह स्वादिष्ट डिश, रात के खाने के लिए है बेस्ट ऑप्शन

14/01/2025
Marriages

पांच साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे है जोड़े की यूपी पुलिस ने कराई शादी

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version