• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी : साइकिल से कोरोना वैक्सीन बॉक्स लेकर पहुंचा कर्मचारी, सीएमओ ने मांगा जवाब

Desk by Desk
05/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, वाराणसी, स्वास्थ्य
0
कोरोना वैक्सीन ट्रायल Corona vaccine trial

कोरोना वैक्सीन ट्रायल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। वाराणसी जिले के छह अस्पतालों में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। इन जगहों पर 25-25 लोगों पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। सुबह 10 बजे कोरोना टीका लगना शुरू हो गया है, लेकिन इस दौरान कई जगहों पर लापरवाही देखने को भी मिली है।

जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में भी कोरोना वैक्सीन पर ट्रायल किया जा रहा है। यहां एक कर्मचारी साइकिल से वैक्सीन बॉक्स को लेकर अस्पताल पहुंचा तो लोग चौंक गए। जब इसकी जानकारी सीएमओ को हुई तो अस्पताल प्रशासन से इसके बारे में जवाब मांगा है।

बता दें कि अस्पताल में ट्रॉयल की तैयारियां तो समय से पूरी हो गईं, लेकिन जिन पर ट्रायल होना है, साढ़े 10 बजे तक वहीं नहीं पहुंचे। महिला अस्पताल कबीरचौरा पर स्वास्थ्य कर्मियों का काफी देर तक इंतजार होता रहा। वेटिंग रूम में जहां उन्हें आकर बैठना है, वहां कुर्सियां तक नहीं रखी गईं।

50 साल पहले बारिश न होती तो शायद वनडे क्रिकेट का नामोनिशान न होता!

एक साथ छह जगहों पर 25-25 लोगों पर ट्रायल किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से कोल्ड चेन सेंटर से पुलिस अभिरक्षा में केंद्रों तक टीके भेजे गए हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के ट्रायल में 150 लोगों को शामिल किया गया है, हालांकि इस दौरान किसी को टीका नहीं लगेगा लेकिन इससे जुड़े रिहर्सल कराए जाएंगे।

इन अस्पतालों में किया जा रहा है ट्रायल

शहरी इलाके में हेरिटेज अस्पताल लंका, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी और पीएचसी पिंडरा में ट्रायल किया जा रहा है।

दीनदयाल अस्पताल में बनेगा रीजनल वैक्सीन स्टोरेज

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को  कैंप कार्यालय में कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक में कोल्ड चेन सेंटर से टीकाकरण केंद्र तक वैक्सीन लगाने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पांडेपुर में एक रीजनल वैक्सीन स्टोरेज बनाया गया है, जहां वैक्सीन को स्टोर किया जाएगा और यहां से सेंटर तक वैक्सीन कोल्ड चैन के साथ भेजी जाएगी।

 

 

 

Tags: carrying a vaccine box from a bicyclecorona cases in indiacorona in varanasiCorona vaccinationcorona vaccination trialCorona vaccinecorona vaccine allergic reactioncorona vaccine box on bicyclcorona vaccine trialcorona vaccine trial in varanasicoronavirus vaccinecoronavirus vaccine updateCovid vaccineCOVID-19 vaccineHealthLatest Varanasi News in HindiPfizer Vaccinepfizer vaccine allergic reactionpfizer vaccine allergypfizer vaccine usaus vaccineus vaccine updatevaccine box from a bicyclevaranasiVaranasi Hindi SamacharVaranasi News in Hindivaranasi preparations for corona vaccination trialअमेरिका कोरोना वैक्सीनअमेरिका वैक्सीनकोरोना वायरसकोरोना वायरस वैक्सीनकोरोना वायरस वैक्सीन अपडेटकोरोना वैक्सीनकोरोना वैक्सीन अपडेटकोरोना वैक्सीन अमेरिकाकोरोना वैक्सीन एलर्जीकोरोना वैक्सीन ट्रायलकोविड वैक्सीनफाइजर वैक्सीनफाइजर वैक्सीन एलर्जीसाइकिल से वैक्सीन बॉक्स को लेकर अस्पताल पहुंचा कर्
Previous Post

50 साल पहले बारिश न होती तो शायद वनडे क्रिकेट का नामोनिशान न होता!

Next Post

लड़का कर रहा था रेप, लड़की ने बचाव में मारी चाकू, लड़के की मौत

Desk

Desk

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Next Post
Fire

लड़का कर रहा था रेप, लड़की ने बचाव में मारी चाकू, लड़के की मौत

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों समेत तीन को आजीवन कारावास

10/01/2023
CM Yogi

बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए नदी की स्थानीय परिस्थितियों का करायें सर्वेक्षण: मुख्यमंत्री

28/02/2025
शिवम दुबे गिरफ्तार

गैंगस्टर विकास दुबे के साथी शिवम दुबे को चौबेपुर से किया गिरफ्तार

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version