Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

मानसिक रूप से विक्षिप्त लापता युवती को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद

लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त लापता युवती को महज 14 घण्टों में सकुशल बरामद कर लिया है। परिजन युवती का इलाज कराने के लिए राजधानी आये थे। सोमवार को वह परिजनों से बिछड़कर लापता हो गई थी।

सीओ कैसरबाग ने बताया कि वाराणसी के ग्राम कर्मी फूलपुर निवासी अशोक की 20 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सोमवार को अशोक इलाज कराने के लिए पुत्री को अपने साथ लखनऊ आये थे। कैसरबाग कलेक्ट्रेट के पास से युवती अपने पिता से बिछड़ गई।

अपहरण की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

जिसके बाद वह लापता हो गई। अशोक ने उसे ढूंढने का तमाम प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। पीडि़त ने कैसरबाग कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ कैसरबाग के निर्देशन पर पुलिस की कई टीमें युवती की तलाश में जुट गई थीं।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस टीम ने मंगलवार को युवती को कलेक्ट्रेट के पास ही ढूंढ निकाला। पुलिस ने युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है।

Related Articles

Back to top button