• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नशा खुद को ही बर्बाद नहीं बल्कि सामाज को भी दूषित करता है : अग्निहोत्री

Writer D by Writer D
07/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ram naresh agnihotri

ram naresh agnihotri

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मद्यनिषेध मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा है कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर को ही नहीं बर्बाद करता है बल्कि सामाजिक वातावरण को भी दूषित करता है।

श्री अग्निहोत्री आज यहां मद्यनिषेध विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नशा विरोधी कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नशे से ग्रसित व्यसनियों को नशामुक्ति केन्द्रों के माध्यम से उपचारित कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने सामाजिक एवं स्वैच्छिक संस्थाओं से आग्रह किया है कि नशामुक्ति कार्यक्रमों को प्रमुखता से संचालित करने में अपना योगदान करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मद्यनिषेध विषयक प्रदर्शनियों, गोष्ठियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का व्यापक रूप से आयोजन किया जाये तथा लोगों को नशा छोड़ने के लिए भी प्रेरित किया जाये। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर को ही नहीं बर्बाद करता है बल्कि सामाजिक वातावरण को भी दूषित करता है।

लोकपाल को नौ महीनों मेें मिली 89 शिकायतें मिलीं, सीबीआइ को तीन मामलों की जांच

मद्यनिषेध मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मद्यनिषेध कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अन्य विभागों का सहयोग भी प्राप्त किया जाय। उन्होंने विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर सर्वसाधारण को अवगत कराने के लिए मद्यपान और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मद्यनिषेध को अपनाकर स्वस्थ समाज और बेहतर वातावरण बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मद्यनिषेध कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक जिले में मास्टर ट्रेनर तैयार किये जायें और उन्हें ड्रग एब्यूज पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाये। मास्टर ट्रेनर प्रत्येक जिले में 10 व्यक्तियों को नशा के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में गांव के प्रतिष्ठित लोगों, एन.एस.एस., एन.सी.सी., पुलिस कर्मी, युवक/महिला मंगलदल, पत्रकार, कारागार कर्मी, शिक्षक, बाल सुधार गृह कर्मी तथा समाजसेवियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सहयोग भी प्राप्त किया जाये।

औरंगाबाद एयरपोर्ट का नाम छत्रपति संभाजी पर करने की मांग

श्री अग्निहोत्री ने ड्रग एब्यूज निवारक शिक्षा पर जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के कालेजों तथा विश्वविद्यालयों में सेमिनार, ओरिएंटेशन कोर्स एवं वर्कशाप आयोजित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया।

समीक्षा बैठक में विभाग के प्रमुख बी.एल. मीणा ने विभाग की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मद्यनिषेध कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित किया जायेगा। मद्यनिषेध के लिए विभाग स्वस्थ एवं प्रभावी वातावरण बनाने का कार्य कर रहा है ताकि जनमानस में मद्यपान एवं मादक पदार्थों के सेवन विरुद्ध स्वस्थ वातावरण बना रहे।

Tags: political newsup newsup news in hindi
Previous Post

कैश वैन के सुरक्षा गार्ड से चली गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

एबीवीपी चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला, राष्ट्र निर्माण की भावना ही संकल्प है : प्रियंका सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, अमित शाह के संभावित दौरे की भी होगी समीक्षा

03/11/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान, अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post
priyanka singh

एबीवीपी चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला, राष्ट्र निर्माण की भावना ही संकल्प है : प्रियंका सिंह

यह भी पढ़ें

Vivo X70 series will be launched in India,

भारत में Vivo X70 सीरीज होगी लॉन्च, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

02/06/2021
Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग, राहुल गांधी के लिए कही ये बात

08/12/2022
VC Vinay Pathak

प्रोफेसर विनय पाठक की सम्पत्तियों की भी जांच शुरू

30/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version