• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झांसी : पत्नी ने प्रेमी संग मिल करायी पति की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा

Desk by Desk
07/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
double murder

ग्राम विकास अधिकारी की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी । यूपी के झांसी जिले में प्रेमनगर थानाक्षेत्र में मिली एक युवक की लाश मिली है। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार पी ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि बुधवार को एक युवक राहुल अहिरवार उर्फ सोनू की लाश प्रेमनगर थानाक्षेत्र में सड़क किनारे पायी गयी थी। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दो टीमों का गठन सीओ सदर और एएसपी के नेतृत्व में किया गया था। टीम ने बेहद तेजी से काम करते हुए मुख्य अपराधी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जांच में सोनू की पत्नी पिंकी के आसिफ से साथ अवैध संबंध होने की बात सामने आयी थी। जिसके बाद पुलिस सरगर्मी से आसिफ की तलाश में थी । आसिफ को पुलिस ने सुबह झांसी होटल चौराहे से इलाहाबाद बैंक चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग थाना नवाबाद से गिरफ्तार किया ।

थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि उसके सोनू की पत्नी पिंकी के साथ नाजायज संबंध थे । सोनू को दोनों पर शक हो गया था और इसी कारण दोनों ने मिलकर सोनू की हत्या की योजना बनाकर उसे अंजाम दिया। आसिफ की निशानदेही पर जिस कार में हत्या की गयी वह कार और चाकू बरामद कर लिया गया है। आसिफ की गिरफ्तारी के बाद पिंकी को भी राजगढ़ स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूजा स्थल पर मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार

पूछताछ में आसिफ ने बताया कि मंगलवार पांच जनवरी की शाम उसने सोनू को बुलाया और अपने मालिक की कार में ही उसे शराब पिलायी नशे की हालत में आसिफ ने सोनू की शराब में नींद की गोली मिला दी और कार को घुमाता रहा फिर सोनू को लेकर ललितपुर हाईवे पर पहुंचा । वहां काफी जगाने पर भी सोनू नहीं जागा तो आसिफ ने धारदार चाकू से उसकी गर्दन पर वार किये ।

सोनू की मौत को लेकर आश्वस्त होने के बाद शव को गाड़ी से खींचकर सड़क किनारे फेंक दिया और सोनू के मोबाइल से ही पिंकी को व्हाट्सएप कॉल कर यह जानकारी दी। इस बीच सुबह होने वाली होती जान वह गाड़ी को अच्छी तरह साफ नहीं कर सका और केवल बाहर से साफ कर अपने घर के पास ही एक स्थान पर खड़ी कर दी। आज सुबह जब वह गाड़ी साफ करने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आसिफ की गिरफ्तारी के बाद पिंकी को भी गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में पिंकी ने भी आसिफ के साथ अवैध संबंधों तथा मिलकर षडयंत्र से सोनू की हत्या की बात कबूल की। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है।

Tags: big disclosure to policeJhansimurdersWife murders husband with loverपत्नी ने प्रेमी संग मिल करायी पति की हत्यापुलिस का बड़ा खुलासाप्रेमनगर थानाक्षेत्रयूपी
Previous Post

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : अनुप्रिया पटेल

Next Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चन्द्राकर कोरोना पाजिटिव, हुए होम आइसोलेट

Desk

Desk

Related Posts

Haryana Education Committee terms UP's education model useful.
उत्तर प्रदेश

हरियाणा शिक्षा समिति ने यूपी के शिक्षा मॉडल को बताया उपयोगी और अनुकरणीय

27/07/2026
Parakh 2026
उत्तर प्रदेश

परख-2024 रिपोर्ट पर होगा एक्शन, योगी सरकार ने तैयार किया गुणवत्ता सुधार का रोडमैप

27/07/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार पशुओं के लिए बनाएगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल

27/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही

27/07/2026
CM Dhami
Main Slider

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री

27/07/2026
Next Post
Ajay Chandrakar Corona positive

भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चन्द्राकर कोरोना पाजिटिव, हुए होम आइसोलेट

यह भी पढ़ें

Maa Lakshmi

शुक्रवार को करें ये उपाय, दूर होगी धन की हानि

13/12/2024
sonam kapoor

सोनम कपूर की खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

04/10/2020

बाहुबली विधायक विजय मिश्र का ब्लाॅक प्रमुख भतीजा मनीष गिरफ्तार

09/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version