• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एमसीडी को बर्खास्त कर और दोबारा चुनाव कराया जाए : आप

Desk by Desk
07/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
AAP Party

AAP Party

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगमों को चलाने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। आप ने कहा कि भाजपा तत्काल एमसीडी को बर्खास्त करे और दोबारा चुनाव कराया जाए।

एमसीडी ने हजारों करोड़ रुपए का घोटाला कर दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार से पूरा पैसा लेने, प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने और कई नए टैक्स लगाने के बावजूद एमसीडी कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही है। इसके परिणाम स्वरूप कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव 2017 के दौरान भाजपा के तत्कालीन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली वालों से पैसे की कमी नहीं होने देने और केंद्र से पैसा लेकर एमसीडी चलाने का वादा किया था। वह केंद्र से एक रुपए भी नहीं लेकर आए। उन्हें दिल्ली का सांसद बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के वे कर्मचारी, जो समाज का सबसे गरीब और मेहनती तबका होता है और जिन्होंने कोरोना महामारी में दिल्ली में जी जान से काम किया। चाहे वह सफाई कर्मचारी हों, डॉक्टर हों, नर्स या अन्य स्वास्थ्य कर्मी हों या फिर नगर निगम के अन्य कर्मचारी हों। कोरोना काल में अहम योगदान निभाने वाले इन कर्मचारियों को कई महीनों तक वेतन नहीं दिया गया, तो वे दोबारा हड़ताल पर चले गए हैं।

झांसी : पत्नी ने प्रेमी संग मिल करायी पति की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा

भारद्वाज ने कहा कि जो स्थिति आज से 5 साल पहले 2015 में थी, वही स्थिति आज 2021 में भी बनी हुई है। दिल्ली के लोगों का सिर्फ एक ही सवाल है कि अगर भाजपा से दिल्ली नगर निगम नहीं संभल रहा, अगर इनसे पैसों का रख रखाव नहीं हो रहा, अगर यह दिल्ली के वित्तीय प्रबंधन को संभालने में सक्षम नहीं हैं, तो वे दिल्ली नगर निगम क्यों चला रहे हैं। इन्हें नगर निगम से हट जाना चाहिए, क्योंकि यह स्थिति चुनाव जीतने के बाद एक बार फिर से उत्पन्न होगी। चुनाव जीतने के बाद यह लोग फिर से कहेंगे कि हमारे पास पैसा नहीं है। एक बार फिर से दिल्ली कूड़ा-कूड़ा हो जाएगी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा सारा पैसा देने के बाद भी, प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाए जाने के बाद भी, कई प्रकार के नए टैक्स लगाए जाने के बावजूद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा, तो मैं भाजपा के पूरे नेतृत्व से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि आप दिल्ली नगर निगम को खाली कर दें। नगर निगम को बर्खास्त कर दें। हमारी मांग है कि दिल्ली नगर निगम के नए चुनाव कराए जाने चाहिए।

Tags: aam aadmi partyaapbjpmcdre-electionsackedआपआम आदमी पार्टीएमसीडीएमसीडी को बर्खास्त करदोबारा चुनावदोबारा चुनाव कराया जाएबर्खास्तभाजपा
Previous Post

बिहार: स्कूल बंद किया गया, प्रिंसिपल कोरोना पॉजिटिव गए

Next Post

दलित युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
Shahjahanpur scandal

दलित युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Draupadi Murmu

द्रौपदी मुर्मू: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की पहली आदिवासी राष्ट्रपति

25/07/2022
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार में 2024 के पहले आखिरी बजट भी मृग मरीचिका के समान: अखिलेश यादव

01/02/2023
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्, कहा-नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान

17/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version