• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी यूपी की महिलायें : प्रियंका गांधी

Desk by Desk
08/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बदायूं, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राष्‍ट्रीय महिला आयोग की एक सदस्य के बदायूं में जिले बलात्कार के बाद हत्या की घटना को लेकर बयान की भर्त्सना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को किया है। उन्होंने कहा कि महिलायें प्रदेश सरकार की प्रशासनिक प्रणाली और बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी।

क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे?

महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही…

Posted by Priyanka Gandhi Vadra on Thursday, 7 January 2021

श्रीमती वाड्रा ने शुक्रवार को अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट किया  कि क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे। महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं। बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस केस का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई?

उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि याद रखिए कि इस समय एक और भयावह बलात्कार के मामले में मुरादाबाद की पीड़िता मौत से जंग लड़ रही है। महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली को व इस बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी।

बता दें कि राष्‍ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य चंद्रमुखी देवी ने गुरुवार को बदायूं में पीड़ित परिवार के घर का दौरा किया था।  पुलिस अधिकारियों से जानकारी हासिल करने बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होने कहा था कि यदि शाम के समय महिला मंदिर जाते समय परिवार के किसी सदस्य को साथ ले जाती तो इस जघन्य वारदात को टाला जा सकता था। हालांकि उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये। उन्‍होंने कहा था कि मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। अगर पुलिस सक्रिय होती तो यह घटना नहीं हो सकती थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम हुयी इस घटना की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिये हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत सभी तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है।

Tags: priyanka gandhiपीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई?प्रियंका गांधींबदायूं प्रशासनमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Previous Post

एक नई वैक्सीन पर काम कर रहा है भारत बायोटेक, जल्द ही इंसानों पर परीक्षण

Next Post

चीनी कंपनियों पर उत्तराखंड सरकार का एक बड़ा एक्शन, पढ़ें क्या

Desk

Desk

Related Posts

Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
BJP leader's son Ekansh secures third rank in UPSC exam
Main Slider

BJP नेता के बेटे एकांश ने UPSC परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

06/03/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

करोड़ों के मालिक और हथियारों के शौकीन सम्राट चौधरी क्या बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?

06/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपीएससी परीक्षा में शामली की बेटी आस्था जैन ने फहराया परचम, केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

06/03/2026
CM Dhami
राजनीति

अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

06/03/2026
Next Post
2028 तक चीन सुपर पावर China will become super power by 2028

चीनी कंपनियों पर उत्तराखंड सरकार का एक बड़ा एक्शन, पढ़ें क्या

यह भी पढ़ें

ration shop

राशन कार्ड होने के बावजूद नहीं ले पा रहें लाभ, तो करें ये काम!

02/09/2021
Winter

सर्दियों में चेहरे की ऐसे करें देखभाल, खूबसूरती रहेगी बरकरार

03/01/2026
Maha Kumbh

एकता का महाकुम्भ: महाकुम्भ में शैव, वैष्णव और उदासीन अखाड़ों में दिखा अनेकता में एकता का भाव

13/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version