• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर: वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने की फायरिंग, 12 साल का मासूम जख्मी

Writer D by Writer D
09/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक के बाद एक फायरिंग  की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। बेखौफ बदमाश खुलेआम फायरिंग करते हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। ताजा मामला चमनगंज थाना क्षेत्र का है, जहां वर्चस्व कायम करने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे 12 साल का एक बच्चा जख्मी हो गया। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले चकेरी इलाके में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें भी एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर के अलग-अलग इलाकों में बदमाश अपना वर्चस्व कायम करन के लिए फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों के गुटों की आपसी लड़ाई का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। चमनगंज थाना क्षेत्र के तकिया पार्क के पास बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग के दौरान गोली के छर्रे 12 साल के बच्चे के पैरों में जा लगे। गोली लगने से मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, फटाफट चेक करें आज के रेट

गोली लगने से घायल बच्चे को आनन-फानन में उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर, फायरिंग की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस तकिया पार्क इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस के वरीय अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

सीसामऊ के सीओ त्रिपुरारी पांडे ने कहा कि फायरिंग के मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कानपुर के विभिन्न इलाकों में बदमाशों की फायरिंग करने की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले ही चकेरी थाना क्षेत्र में भी बदमाशों के वर्चस्व को लेकर फायरिंग हुई थी। इस गोलीबारी में भी एक मासूम घायल हो गया था।

Tags: gangwarkanpur crime newskanpur newsup news
Previous Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, फटाफट चेक करें आज के रेट

Next Post

बरेली: पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रसपा नेता वीरपाल यादव समेत 12 लोगों पर FIR, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
Next Post
virpal yadav

बरेली: पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रसपा नेता वीरपाल यादव समेत 12 लोगों पर FIR, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

मार्च-अप्रैल माह में हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा, ये है बड़ी वजह

29/12/2020

SC ने केंद्र से पूछा-किस आदेश पर और कब तक महबूबा मुफ्ती को रखेंगे नजरबंद?

29/09/2020
Mohan Bhagwat

गीता की परम्परा ही भारतीय परम्परा रही: मोहन भागवत

29/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version