• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बर्ड फ्लू अलर्ट जारी, चिड़ियाघरों में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Writer D by Writer D
09/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
bird flu alert in zoo

bird flu alert in zoo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए उत्‍तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है और साथ ही लखनऊ तथा कानपुर चिड़ियाघर में पक्षियों के बाड़े सेनेटाइज कराये जा रहे हैं ।

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) के निदेशक आर के सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने पर यहां चिड़ियाघर में पक्षियों और लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए यहां नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में विशेष तौर पर इसकी रोकथाम एवं बचाव की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में किसी भी प्रकार के बाहरी वाहनों का प्रवेष पूर्णतः वर्जित है और यहां प्रवेश करने वाले सभी दर्शकों एवं कर्मचारियों को फुटवाश का प्रयोग करके तथा हाथों के सेनेटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

श्री सिंह ने बताया कि प्राणि उद्यान के सभी बाड़ों विशेषतौर पर पक्षियों के बाड़ों का सेनेटाइजेशन किया जा रहा है तथा बाड़ों के अगल-बगल चूने का छिड़काव भी किया जा रहा है। बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए अभी कुछ समय के लिये भोजन में दिये जाने वाले पोल्ट्र मुर्गी को बन्द कर दिया गया है, अण्डों को 20 मिनट उबालने के उपरान्त ही वन्य जीवों को दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पक्षियों के बाड़ों के अन्दर या बाहर किसी भी पक्षी में किसी प्रकार के लक्षण प्रतीत होते है तो उसे तुरन्त विस्तृत जांच के लिए भेजा जायेगा। प्राणि उद्यान परिसर के अन्दर यदि किसी पक्षी की मृत्यु होती है तो उसे बर्ड फ्लू के प्रोटोकाल के उपरान्त सारी सतर्कता बरतते हुए जांच के लिए भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि पक्षी बाड़ों की देखभाल करने वाले कीपरों को बर्ड फ्लू के बारे में जागरूक किया गया है, जिससे वह सतर्क रहे।

भारतवंशी निकी हेली ने ट्रंप के ऊपर दिया यह नाराजगी भरा बयान

प्राणि उद्यान के निदेशक ने कहा कि यहां वन्य जीवों को दिये जाने वाले भोजन को पोटेशियम पर मैगनेट के

घोल से साफ करके ही वन्य जीवों को दिया जा रहा है। प्राणि उद्यान के सभी पक्षियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विशेषतौर पर औषधियां दी जा रही है। इसके साथ ही प्राणि उद्यान में बर्ड फ्लू के लिये अलग से आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गयी है। इसी तरह की व्यवस्था कानपुर चिड़ियाघर में भी की गई हैं।

इस बीच प्राणि उद्यान के चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि हालांकि लखनऊ में अभी इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। इसके बावजूद चिड़ियाघर प्रशासन अलर्ट मोड पर है, जिससे पक्षियों और यहां आने वाले दर्शकों को सुरक्षित रखा जाए।

गौरतलब है कि लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में भी कुछ कोवों के मरने की सूचना है। वन विभाग द्वारा उन्हें जांच के लिए भेजा है।

Tags: Bird Flubird flu alert in upKanpur zooLucknow Zooup news
Previous Post

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

खुशखबरी : फरवरी माह से फिर रेलवे की पटरियों पर दौड़ेंगी पैसेंजर ट्रेनें

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
पैसेंजर ट्रेनें

खुशखबरी : फरवरी माह से फिर रेलवे की पटरियों पर दौड़ेंगी पैसेंजर ट्रेनें

यह भी पढ़ें

Indian team's troubles increased, Devon Conway broke 125 year old record

भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ी, डेवोन कॉनवे ने तोड़ा 125 साल पुराना रिकॉर्ड

03/06/2021
Johnnie Walker

Johnnie Walker और Chivas Regal हो जाएगी सस्ती, जानें क्या है डील

31/07/2023
yoga

CM योगी ने योग दिवस की दी बधाई, कहा- इसे जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें

21/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version