Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

यूपी में ब्लांइड एंड पैरा जूडो की इंटरनेशनल अकादमी की होगी स्थापना: अवनीश अवस्थी

लखनऊ। योगी सरकार ब्लाइंड एंड पैरा जूडों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के प्रयास जारी रखे हुए है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में जल्द ही इंटरनेशनल अकादमी की स्थापना की जायेगी।

इण्डियन ब्लांइड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के फाउण्डर चेयरमैन व अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता मे शनिवार को यहां एसोसियेशन की नौंवी वार्षिक जनरल बाॅडी मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिये मार्च में ब्लांइड एण्ड पैरा जूडो प्रतियोगिता का अयोजन कराये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कि पिछले नौ वर्षों से जूडो के खेल के साथ समाज का वह वर्ग जो दिव्यांग है उनके लिये जूडो के क्षेत्र में ब्लाइंड एण्ड पैरा जूडो की भी एक अलग पहचान समाज में उजागर हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्लाइंड एण्ड पैरा जूडो का और अधिक विस्तार किये जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही ट्रेनिंग स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया कराने का कार्य प्राथमिकता से किया जायेगा।

फर्रुखाबाद में 10 जनवरी को ‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले’ का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 26 जनवरी को परेड के दौरान दृष्टिबाधित एवं मूकबधिर जूडो खिलाड़ियों की एक झाँकी भी निकाली जायेगी। साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशों के दिव्यांग निदेशालयो से बात कर जूडो को आगे बढ़ाने की भी बात कहीं।

अवस्थी ने कहा कि जूडो के क्षेत्र में दिव्यांगों के प्रदर्शन को देखकर यह प्रतीत होता है कि उनमें भरपूर आत्मविश्वास हैं। इस क्षेत्र में निरंतर प्रयास करते हुए ब्लाइंड एण्ड पैरा जूडो के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का काम एसोशिएसन द्वारा किया जा रहा है। दिव्यांगजनों के लिये जारी शासनादेश के अनुसार अब सामान्य खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं की तरह दिव्यांगजन ब्लांइड एण्ड पैरा जूडो खिलाड़ियों को भी वह सुविधाएं उपलब्ध होगी।

बैठक में द इण्डियन ब्लांइड एण्ड पैरा जूडो एसोशिसेएसन के प्रेसीडेंट मुकेश कुमार मेश्राम तथा वाइॅस प्रेसीडेंट आलोक कुमार के अलावा राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश, दिल्ली, सीआरपीएफ, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हरियाणा, तमिलनाडु के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button