• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में सभी को मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन: ममता बनर्जी

Desk by Desk
10/01/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के सभी जरूरतमंद लोगों को प्रदेश सरकार मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगवाएगी। प्रदेश सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है।

अच्छे आर्थिक परिणामों और कोरोना टीकाकरण के चलते शेयर बाजार में तेजी के संकेत

I am happy to announce that our government is making arrangements to facilitate the administration of #COVID19 vaccine to all the people of the state without any cost: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/I2Y9DvbHeo

— ANI (@ANI) January 10, 2021

बता दें कि देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। इससे पहले ममता बनर्जी ने अपने राज्य के लोगों को कोरोना का वैक्सीन मुफ्त में लगवाने का फैसला किया है। हालांकि 16 जनवरी से शुरू होने वाला टीकाकरण चुनिंदा लोगों के लिए है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर, 50 साल से ज्यादा उम्र के वैसे लोग जिन्हें पहले से कोई बीमारी है, शामिल हैं। केंद्र सरकार ने अब तक ये नहीं कहा है कि इन लोगों से पैसे लिए जाएंगे या नहीं।

इस बीच दिल्ली समेत कई राज्य मांग कर चुके हैं कि देशवासियों को कोरोना का टीका मुफ्त में लगना चाहिए। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने भी वादा किया था कि अगर उनकी सरकार आई तो सभी लोगों को कोरोना का वैक्सीन मुफ्त में लगाया जाएगा।

मुफ्त कोरोना वैक्सीन का ऐलान खासा महत्व

294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए भी इसी साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं। इस लिहाज से ममता की इस घोषणा का खासा महत्व है। सीएम ममता बनर्जी ने बयान जारी कर कहा कि मुझे ये घोषणा कर खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के सभी लोगों को बिना किसी खर्चे के कोरोना का वैक्सीन लगाने की व्यवस्था कर रही है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 10 हजार के करीब पहुंचा

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अबतक 5 लाख 58 हजार लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। यहां अब तक 9881 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 40 हजार लोग ठीक हो हो चुके हैं।

 

Tags: corona newsCorona vaccinecorona virus vaccineFree Corona Vaccinefree covid 19 vaccinefree vaccine in west bengalhindi newsIndia News in HindiLatest India News UpdatesMamata BanerjeeMamta banerjeeMamta banerjeea announcementWest BengalWest Bengal CM Mamata Banerjee
Previous Post

अच्छे आर्थिक परिणामों और कोरोना टीकाकरण के चलते शेयर बाजार में तेजी के संकेत

Next Post

राहुल गांधी हमलावर, किसानों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Next Post
rahul gandhi

राहुल गांधी हमलावर, किसानों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें

Shine city scam

शाइन सिटी घोटाला: 50 हजार का इनामी आरोपी राजीव सिंह गिरफ्तार

17/10/2021

सीएम धामी ने चमोली एवं उत्तरकाशी के लिये आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंस किया रवाना

28/10/2021

हवाई सफर पर लगी रोक हटी, 18 अक्टूबर से होगा उड़ानों का संचालन

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version