• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुकानदार की पैरवी कर रहे है भाजपा नेता की सिपाही ने की पिटाई, SP ने किया निलंबित

Writer D by Writer D
11/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया में दुकानदार की पैरवी करने थाने पहुंचे भाजपा नेता की एक पुलिसकर्मी ने पिटाई कर दी। इस घटना में भाजपा नेता का सिर फट गया। घटना रविवार की रात बरियारपुर थाना में हुई। मामले की जानकारी होने पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

नवसृजित बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुआपाटन चौराहे पर बलराम चौरसिया की पान की दुकान है। समीप में ही घर होने के चलते बलराम देर तक दुकान खोलते हैं। रविवार की देर शाम उनकी दुकान खुली हुई थी। आरोप है कि गस्त में पहुंचा एक सिपाही जबरन दुकान बंद करा उनको थाने पर लेकर चला आया।

मुच्छड़ पान वाले को एनसीबी ने भेजा समन, मादक पदार्थ मामले में होगी पूछताछ

जानकारी मिलने पर बरियारपुर भाजपा मंडल के अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष नागेश्वर पासवान दुकानदार की पैरवी करने करौंदी चौकी में स्थित बरियारपुर थाने पर पहुंचे। नागेश्वर का कहना है कि उनकी थानेदार दीपक कुमार से बात हो गई थी। वह थोड़ी देर बाद थाने पहुंचने और दुकानदार को छोड़ने की बात कहे। इस पर नागेश्वर अपने साथियों के साथ थाने पर ही रुक गए।

नागेश्वर का आरोप है कि कुछ देर बाद नशे में धुत होकर हेड कांस्टेबल मनोज पटेल पहुंचा और अनाप-शनाप बकने लगा। उसने दुकानदार बलराम चौरसिया की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर सिपाही भड़क गया और वह नागेश्वर पासवान को भी डंडे से मारने-पीटने लगा। सिपाही की पिटाई से नागेश्वर का सिर फट गया और खून बहने लगा।

दिल्ली मे बर्ड फ्लू के तहत दूसरे राज्यों से चिकन की सप्लाई पर प्रतिबंध

यह देख थाने में अफरा-तफरी मच गई। मौका देख सिपाही थाने से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के अन्य कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और घायल नागेश्वर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात मौके पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार पहुंचे और उनकी मान मनौवल शुरू की। थोड़ी देर बाद सीओ ने भी अस्पताल पर पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने हेडकांस्टेबल मनोज पटेल को निलंबित कर दिया।

हिरासत में लिए गए दुकानदार को भाजपा नेता छुड़ाने के लिए थाने आए थे। उस समय थानाध्यक्ष मीटिंग में थे। इसी दौरान सिपाही से उनकी नोंकझोंक हुई। सिपाही ने उनके सिर पर डंडे से मार दिया जिससे वह घायल हो गए। मामले में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। किसी भी पुलिसकर्मी के लिए थाने में इस तरह का कृत्य क्षम्य नहीं है।

Tags: bjpcrime newssuspendedup news
Previous Post

मथुरा के कण-कण में बसे भगवान कृष्ण, इन मंदिरों के करें दर्शन

Next Post

अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 24 यात्री घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Amarnath Yatra-Vaishno Devi
Main Slider

पहाड़ों पर आफत की बारिश! वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक

24/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

चुनाव से पहले मायावती का बड़ा लिटमस टेस्ट, रैली की भीड़ तय करेगी किसको मिलेगा टिकट

24/07/2026
Attempted self-immolation outside Lok Bhawan
Main Slider

लोकभवन के बाहर दो लोगों ने किया आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर रोका

24/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : CM योगी

24/07/2026
Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

24/07/2026
Next Post
bus overturned

अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 24 यात्री घायल

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

चोेरी का माल बरामद, महिला सहित पांच गिरफ्तार

18/09/2023
नए अवतार में इतनी बदलेगी टाटा Punch EV? डिजाइन से लेकर रेंज तक में होगा बदलाव

नए अवतार में इतनी बदलेगी ये EV? देखें डिजाइन से लेकर रेंज तक सारे अपडेट

27/12/2025
CM Yogi

पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा, शुरू होगी टीएमसी के गुंडों की उल्टी गिनती

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version