• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में ठंड का सितम जारी, हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंची

Desk by Desk
13/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समूचा उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। राज्य के अधिसंख्य इलाकों में सुबह दस बजे तक पारा 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया है। वहीं घने कोहरे और गलन के बीच हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है।

मुजफ्फरनगर, आगरा, मेरठ, बलिया, लखनऊ, प्रयागराज, बाराबंकी, बलिया, कानपुर और बरेली समेत लगभग समूचे राज्य में गलन और शीतलहर के चलते पर्वतीय इलाकों जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। कोहरे और धुंध के चलते सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है वहीं रेल और हवाई यातायात पर भी मौसम का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार ठंड के तेवरों में फिलहाल नरमी के कोई आसार नहीं है। अगले 24 घंटे में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिम के कुछ स्थानो पर कोल्ड डे के हालात बन सकते हैं। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उद्धव सरकार के मंत्री नवाब मलिक के दामाद से एनसीबी की पूछ-ताछ

आमतौर पर नौ बजे से खुलने वाले बाजार ठंड के चलते दस बजे के बाद भी सूने पड़े थे वहीं सरकारी और निजी कार्यालयों में उपस्थिति पर भी फर्क देखा गया। लोगबाग ठंड के चलते दस से 15 मिनट की देरी से दफ्तर में दाखिल हुये और हीटर या वार्मर के सामने खड़े होकर खुद को काम करने लायक बनाया। ठिठुरन के चलते सड़कों पर जगह जगह अलाव देखे जा रहे है जहां लोगों के साथ पशु भी ठंड दूर करते दिखायी पड़े।
सुबह साढ़े दस बजे तक कई स्थानो पर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये थे। कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों के खुलने के बावजूद आज भी छात्रों की संख्या लगभग नगण्य रही।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 से ऊपर मापा गया जो श्वांस और हृदयरोगियों के लिये खासा नुकसानदेह माना गया है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि खासकर बुजुर्ग और मरीज ठंड में बाहर निकलने से परहेज करें और यदि धूप भी सेकनी है। तो सर और पांव को गर्म कपड़ों से ढक कर रखे। कोरोना संक्रमण के चलते सड़क पर निकलने से पहले मास्क का उपयोग जरूर करें। बंद कमरे में अंगीठी और अन्य ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कतई न करें जिनसे निकलने वाली विषैली गैस स्वास्थ्य के लिये हानिप्रद हो सकती हैं।

Tags: cold weatherयूपी में ठंड का सितम जारी
Previous Post

अब सीधे रेल मार्ग से जुड़ेगा स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी, पहुंचने में होगी आसानी

Next Post

उत्तर प्रदेश की महिला सुरक्षा को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी पर बोला हमला

Desk

Desk

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
priyanka vadra

उत्तर प्रदेश की महिला सुरक्षा को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी पर बोला हमला

यह भी पढ़ें

सोनू सूद का जन्मदिन

सोनू सूद का ये लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल

30/10/2020
तेजस्वी प्रसाद यादव

राजद की डबल इंजन की सरकार विफल साबित हुई : तेजस्वी

25/10/2020
CCS Meeting

पाक नागरिक 48 घंटे में भारत छोड़े… पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन

23/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version